मुंबई। साल 2025 का अंत बॉलीवुड के लिए यादगार साबित हो रहा है, खासकर रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ के कारण। आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म रिलीज के महज 22-25 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच चुकी है। विश्वव्यापी (वर्ल्डवाइड) कमाई 1000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है और कई रिपोर्ट्स के अनुसार यह आंकड़ा 1081 करोड़ तक पहुंच चुका है। भारत में ही नेट कलेक्शन 700 करोड़ से ऊपर है, जबकि ओवरसीज में 200 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया है। फिल्म ने 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का दर्जा हासिल कर लिया है, कई पुराने रिकॉर्ड्स तोड़ते हुए।
गौरतलब हैं कि, फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और क्रिसमस-न्यू ईयर के मौसम में इसकी कमाई ने तेजी पकड़ी। दूसरे वीकेंड पर इसने ‘एनिमल’ जैसे ब्लॉकबस्टर्स के रिकॉर्ड्स को भी पीछे छोड़ दिया। 18वें दिन तक वर्ल्डवाइड 877 करोड़, 21वें दिन 1006 करोड़ और अब 1100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। भारत में नेट कलेक्शन 701 करोड़ से ऊपर पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस 841 करोड़ के आसपास है। यह उपलब्धि इसे 2025 की सबसे सफल हिंदी फिल्म बनाती है।
बता दें कि, बैन का मुख्य कारण फिल्म का कंटेंट बताया जा रहा है, जो कराची के ल्यारी इलाके के अंडरवर्ल्ड और पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क से जुड़ा है। फिल्म को एंटी-पाकिस्तान या संवेदनशील माना गया, जिसके चलते बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जैसे गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) देशों में इसे रिलीज की अनुमति नहीं मिली।
यह घटनाक्रम बॉलीवुड के लिए सबक है कि सेंसिटिव कंटेंट वाली फिल्में बड़े बाजारों में जोखिम उठाती हैं, लेकिन मजबूत कंटेंट और स्टार पावर से सफलता मिल सकती है। ‘धुरंधर’ ने 2025 को बॉलीवुड के लिए यादगार बनाया, जहां कमाई के साथ चुनौतियां भी आईं।
