नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के विदेशी दौरे के पहले चरण में अबू धाबी पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने UAE पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हम UAE पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। जिस तरह UAE को निशाना बनाया गया है, वह किसी भी तरह से मंजूर नहीं है। उन्होंने UAE द्वारा उठाए गए कदमों का स्वागत किया और कहा कि मुश्किल समय में UAE ने संयम का परिचय दिया है।
पीएम मोदी ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोले जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत UAE के साथ खड़ा है और खड़ा रहेगा। पीएम मोदी ने UAE को हर मुमकिन मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने यूएई सरकार, राष्ट्रपति और रॉयल फैमिली का भारतीयों की देखभाल के लिए धन्यवाद दिया।
इस दौरान भारत और UAE के बीच कई अहम समझौते हुए। दोनों देशों के बीच सामरिक रक्षा साझेदारी समझौता हुआ। रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व और LPG सप्लाई को लेकर सहमति बनी। गुजरात के वाडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर के लिए MoU साइन किया गया। इसके अलावा 5 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की घोषणा हुई।
