ओस्लो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह नॉर्डिक देशों के नेताओं के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह समिट भारत और उत्तरी यूरोपीय देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अहम माना जा रहा है।
यहां यह बताते चले कि, समिट में पीएम मोदी नॉर्वे, स्वीडन, डेनमार्क, फिनलैंड और आइसलैंड के प्रधानमंत्रियों से मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में व्यापार, निवेश, नई तकनीक, जलवायु परिवर्तन और वैश्विक सुरक्षा जैसे विषयों पर बातचीत होने की संभावना है।इस दौरे में ग्रीन एनर्जी, ब्लू इकॉनमी, ग्रीन शिपिंग और क्लाइमेट टेक्नोलॉजी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। भारत और नॉर्डिक देश स्वच्छ ऊर्जा तथा पर्यावरण से जुड़े प्रोजेक्ट्स में सहयोग बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं।
स्पेस सेक्टर भी चर्चा का प्रमुख हिस्सा होगा। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो और नॉर्वे की स्पेस एजेंसी के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने पर बात होगी। आर्कटिक रिसर्च और सैटेलाइट टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में साझेदारी मजबूत करने की योजना है।
