अहमदाबाद। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 66वें मैच में गुजरात टाइटन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से करारी शिकस्त दी। गुरुवार 21 मई 2026 को खेले गए इस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 229/4 का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में चेन्नई की टीम 13.4 ओवर में 140 रन पर सिमट गई।
यहां यह जानकारी दे दें कि, गुजरात की पारी में साई सुदर्शन ने 84 रन, शुभमन गिल ने 64 रन और जोस बटलर ने 27 गेंदों पर नाबाद 57 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और राशिद खान ने 3-3 विकेट झटके। चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही और संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ तथा उर्विल पटेल जल्दी आउट हो गए। शिवम दुबे ने 17 गेंदों पर 47 रन बनाए लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके।
इस हार के साथ चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट गया। वहीं गुजरात टाइटन्स के 14 मैचों में 18 अंक हो गए हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
