post-main-image
नई दिल्ली। फ्यूल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। पिछले दो हफ्तों में यह चौथी बार है जब फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 15 मई, 19 मई और 23 मई को पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए थे।आज 25 मई से पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गई है। यह बढ़ोतरी सुबह छह बजे से लागू हो गई है।
पेट्रोल और डीजल के दाम आज यानी 25 मई से एक बार फिर बढ़ गए हैं. पिछले दो हफ्तों में यह चौथी बार है। जब फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 2.71 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।अब दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल की कीमत 95.20 रुपये हो गई है।यह बढ़ोतरी सोमवार, 25 मई को सुबह छह बजे से लागू हो गई है। भारत में तेल की कीमतें ऐसे समय पर चढ़ रही हैं, जब ग्लोबल मार्केट में कच्चा तेल सस्ता हो रहा है।
विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता सफल रहता है और पश्चिम एशिया में तनाव कम होता है, तो आने वाले समय में कच्चे तेल की कीमतों में और गिरावट संभव है। इससे भारत में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर करने में मदद मिल सकती है। हालांकि फिलहाल तेल कंपनियां पुराने घाटे की भरपाई पर ध्यान दे रही हैं, इसलिए निकट भविष्य में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की संभावना कम दिखाई दे रही है।
चलते चलते बता दें कि. पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर केवल निजी वाहनों तक सीमित नहीं है। सार्वजनिक परिवहन, कृषि, लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक उत्पादन जैसे कई क्षेत्रों की लागत भी इससे प्रभावित होती है। यदि ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि जारी रहती है, तो इसका असर देश की महंगाई दर पर भी पड़ सकता है।
वही, आर्थिक जानकारों का कहना है कि सरकार और तेल कंपनियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती आम लोगों को राहत देने और वित्तीय संतुलन बनाए रखने की है। आने वाले दिनों में वैश्विक तेल बाजार, पश्चिम एशिया की राजनीतिक स्थिति और घरेलू आर्थिक नीतियां तय करेंगी कि भारत में ईंधन की कीमतें किस दिशा में जाएंगी। फिलहाल आम जनता को लगातार बढ़ती कीमतों के बीच अपने बजट को संभालना मुश्किल होता जा रहा है।
