नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव में संभावित कमी के संकेत मिलने के बाद भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को शानदार तेजी देखने को मिली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई रोकने और बातचीत के जरिए समाधान तलाशने की घोषणा ने दुनियाभर के निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। इसी सकारात्मक माहौल का असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दिया, जहां शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मजबूत बढ़त के साथ खुले।
ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ शांति समझौता इसी वीकेंड तक हो सकता है। उन्होंने तय किए गए मिलिट्री हमले रद्द कर दिए गए हैं और बातचीत ईरान की टॉप लीडरशिप तक पहुंच गई है। इस एलान से ग्लोबल रिस्क सेंटिमेंट में सुधार हुआ है।ट्रंप के बयान के बाद डिप्लोमैटिक सफलता की उम्मीदें बढ़ी हैं, जिससे तीन महीने से चल रहे टकराव के समाप्त होने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से खुलने की संभावना जगी है। इसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है, जो शेयर बाजार के लिए सकारात्मक रहा।
अंत मे चलते चलते जानकारी दे दें कि, Nifty50 के टॉप गेनर्स में लार्सन एंड टुब्रो, श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और बजाज फाइनेंस शामिल रहे। वहीं लूजर्स में ओएनजीसी, हिंडाल्को, टेक महिंद्रा और कोल इंडिया रहे। प्रॉपर्टी, ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, प्राइवेट बैंक और इंफ्रा सेक्टर में भी अच्छी खरीदारी देखी गई।
