Skip to main content

समाचार मिर्ची

टैरिफ वार के बीच व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रवार को शारीरिक और मानसिक परीक्षण किया। हालांकि टेस्ट रिपोर्ट अभी तक तैयार नहीं हुई है। इस बीच ट्रंप ने कहा कि मैंने जांच में अच्छा किया है। हमारा दिल आत्मा और कॉग्निटिव एबिलिटी बिल्कुल ठीक है। वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में ट्रंप लगभग पांच घंटे रुके। यहां उन्हें कई परीक्षणों से गुजरना पड़ा।

वाशिंगटन। टैरिफ वार के बीच व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रवार को शारीरिक और मानसिक परीक्षण किया। हालांकि टेस्ट रिपोर्ट अभी तक तैयार नहीं हुई है। इस बीच ट्रंप ने कहा कि मैंने जांच में अच्छा किया है। हमारा दिल, आत्मा और कॉग्निटिव एबिलिटी बिल्कुल ठीक है। वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में ट्रंप लगभग पांच घंटे रुके। यहां उन्हें कई परीक्षणों से गुजरना पड़ा।

78 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप जनवरी 2025 में अमेरिकी इतिहास के सबसे अधिक उम्र में राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले नेता बने। उम्र के लिहाज से डोनाल्ड ट्रंप बाइडन से तीन साल छोटे हैं। ट्रंप अक्सर बाइडन की शारीरिक और मानसिक क्षमताओं पर सवाल उठाते रहे हैं। मगर अपना मेडिकल रिकॉर्ड जारी नहीं किया। जब उनसे मेडिकल परीक्षण के बारे में पूछा गया तो कहा कि मैं वहां लंबे समय तक रहा। मुझे लगता है कि मैंने बहुत अच्छा किया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version