समाचार मिर्ची

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के तीन राज्यसभा सांसदों राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने आप छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की घोषणा की है। इनके साथ आप के अन्य चार राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। आप के कुल 10 राज्यसभा सदस्यों में से सात (दो-तिहाई) इस विलय का हिस्सा हैं।

राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि संविधान के अनुसार किसी पार्टी के कुल सांसदों में से दो-तिहाई सांसद दूसरी पार्टी में विलय कर सकते हैं। उन्होंने राज्यसभा सभापति सी पी राधाकृष्णन को पत्र सौंपा है और सभी आवश्यक दस्तावेज जमा कर रहे हैं। चड्ढा ने कहा कि आप जिसे उन्होंने अपने खून-पसीने से सींचा और 15 साल की जवानी दी, वह अपने सिद्धांतों, मूल्यों और नैतिक मूल्यों से भटक गई है।

तीनों सांसदों ने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनकी सदस्यता ली और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। संदीप पाठक ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसी स्थिति आएगी, लेकिन अब वे 10 साल बाद आप से अलग हो रहे हैं।राघव चड्ढा हाल ही में आप के राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए गए थे और उनकी जगह अशोक मित्तल को नियुक्त किया गया था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version