समाचार मिर्ची

उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर औरास क्षेत्र में एक स्लीपर बस पलट गई। हादसे में बिहार के एक दारोगा और कैदी समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हो गए।जागरण संवाददाता के अनुसार, बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। चालक को झपकी लगने से बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा मंगलवार सुबह करीब छह बजे हुआ, जब अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई और कई यात्री खिड़कियों से उछलकर एक्सप्रेसवे के नीचे खाई में गिर गए।

गौरकतलब हैं कि, मृतक दारोगा रामचंद्र बिहार के सिवान से एक कैदी छत्रपाल को लेकर दिल्ली गए थे। बयान कराकर वे वापस लौट रहे थे। यूपीडा कर्मियों ने आठ मिनट बाद सूचना दी। औरास पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी और चालक की सतर्कता सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक तकनीक का अधिक उपयोग किया जाना चाहिए। वहीं प्रशासन का कहना है कि हादसे की जांच के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version