समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

इस हादसे के दिन खुद गृहमंत्री ने घटनास्थल का जायजा लिया था वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटनास्थल जाकर स्थिति को देखा। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से भी मुलाकात की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान हताहत परिवारों से मिलकर गहरा दुख भी व्यक्त किया।

अहमदाबाद। गुरुवार को भारत के विमानन इतिहास की एक बड़ी और दुखद घटना घटित हुई। एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान, जो अहमदाबाद से लंदन जा रहा था, उड़ान भरते ही हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में अब तक 265 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। विमान में कुल 242 यात्री और 18 क्रू सदस्य सवार जानकारी के अनुसार, विमान ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, लेकिन वह रनवे से ऊपर उठने के कुछ ही पलों में अनियंत्रित होकर एयरपोर्ट परिसर से कुछ ही दूरी पर क्रैश हो गया। हादसा इतना भयावह था कि विमान के परखच्चे उड़ गए और कुछ हिस्सों में आग लग गई।

रिपोर्ट सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस हादसे में 265 लोगों की जान चली गई, जिसमें सभी यात्री और कुछ ग्राउंड स्टाफ शामिल हैं। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

10 मिनट तक घटना स्‍थल पर रुके पीएम मोदी

अहमदाबाद एयरपोर्ट उतरने के तुरंत बाद पीएम मोदी सीधे मेघानीनगर घटनास्‍थल पहुंचे, जहां उन्‍होंने इस पूरे घटनाक्रम को बारिकी से समझा। आखिर यहां विमान जब गिरा, तो उसके बाद कैसे हालात थे। इस दौरान पीएम मोदी बेहद गंभीर और दुखी नजर आ रहे थे। इस दौरान हादसे वाली हर वो बिल्डिंगों जहां विमान गिरने के बाद आग लगी थी अफरा तफरी मची, उन्‍हें पीएम मोदी ने देखा औऱ जायजा लिया।  

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version