समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

अहमदाबाद गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के सात प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए। इसके अलावा गांधीनगर जिले के कलोल स्थित एक स्कूल को भी इसी तरह की धमकी दी गई। धमकी में दोपहर 1 बजकर 30 मिनट का समय उल्लेखित होने के कारण पुलिस प्रशासन ने इसे अत्यंत गंभीरता से लिया और तत्काल आपातकालीन सुरक्षा प्रक्रिया (इमरजेंसी प्रोटोकॉल) लागू कर दी गई।

वेजलपुर में स्थित जायडस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के साथ ही पुलिस, फायर डिपार्टमेंट और एंबुलेंस की गाड़ी स्कूल के पास तैनात है। फायर डिपार्टमेंट के चार वाहन और चार रेस्क्यू वेन मौके पर मौजूद हैं। स्कूल के सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और बच्चों को स्कूल से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है। स्कूल के 50 मीटर के दायरे में पब्लिक मूवमेंट बंद कर दी गई है।

बता दें कि, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद में जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें जेबर स्कूल, जायडस स्कूल (वेजलपुर), महाराजा अग्रसेन स्कूल, सीबीएसई डिवाइन चाइल्ड स्कूल, निर्माण स्कूल, जेम्स एंड जेनेसिस स्कूल और डीएवी इंटरनेशनल स्कूल शामिल हैं। वहीं, कलोल के आविष्कार स्कूल को भी धमकी भरा ई-मेल भेजा गया है। सभी स्कूलों को यह धमकी ई-मेल के माध्यम से दी गई, जिससे साइबर अपराध की आशंका भी गहराती नजर आ रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बीते कुछ समय से देश के अलग-अलग हिस्सों में स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक संस्थानों को इस तरह की धमकी भरे मेल मिलने की घटनाएं सामने आई हैं। कई मामलों में ये धमकियां फर्जी साबित हुई हैं, लेकिन फिर भी बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए हर मामले को गंभीरता से लिया जाता है। अहमदाबाद प्रशासन ने भी यही रुख अपनाते हुए “सेफ्टी फर्स्ट” की नीति पर काम किया।

फिलहाल अहमदाबाद और कलोल के सभी प्रभावित स्कूलों में सुरक्षा जांच पूरी कर ली गई है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। मामले की जांच जारी है और आने वाले समय में इस धमकी के पीछे के कारणों और जिम्मेदार लोगों का खुलासा होने की संभावना है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version