मुंबई: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार लंबे अंतराल के बाद छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के भारतीय संस्करण की घोषणा की है, और इसकी मेजबानी कोई और नहीं बल्कि अक्षय कुमार खुद करेंगे। परिवारिक मनोरंजन को नई दिशा देगा।
जानकारी दे दें कि, भारतीय संस्करण में शो की मूल संरचना को बरकरार रखा जाएगा, लेकिन इसमें देसी टच जोड़ा जाएगा। पहेलियां हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में होंगी, भारतीय संस्कृति से जुड़े संदर्भ शामिल किए जाएंगे, और स्पेशल एपिसोड में सेलेब्रिटी मेहमान भी नजर आएंगे। शो आम लोगों पर फोकस करेगा, जिनकी असाधारण कहानियां भावनात्मक जुड़ाव पैदा करेंगी।
अक्षय कुमार की कास्टिंग को रणनीतिक फैसला बताया जा रहा है। प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, “व्हील ऑफ फॉर्च्यून जैसे शो के लिए होस्ट का गर्मजोशी भरा, एनर्जेटिक और अप्रोचेबल होना जरूरी है। अक्षय इन सभी गुणों में परफेक्ट फिट हैं।” अक्षय की पैन-इंडिया अपील मेट्रो शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक दर्शकों को जोड़ेगी। उनकी क्विक विट और कंटेस्टेंट्स के साथ आसानी से जुड़ने की क्षमता शो को और मजेदार बनाएगी।
बता दें कि, यह शो न केवल मनोरंजन का नया स्रोत बनेगा, बल्कि भारतीय टीवी पर ग्लोबल फॉर्मेट्स की सफलता को और मजबूत करेगा। बड़े इनामों की ललचाहट, भावनात्मक कहानियां और अक्षय की करिश्माई होस्टिंग – सब मिलकर ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ को सुपरहिट बनाने के लिए तैयार हैं। दर्शक अब इंतजार कर रहे हैं कि कब यह पहिया घूमना शुरू हो और किस्मत बदले!
