समाचार मिर्ची

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ जंग रोकने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े समझौते के बेहद करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बातचीत विफल हुई तो बमबारी फिर शुरू की जा सकती है।

ट्रम्प ने कहा कि तेहरान परमाणु हथियार नहीं रखने को तैयार है। इससे पहले बुधवार को अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस की रिपोर्ट में बताया गया था कि ईरान 48 घंटे के भीतर सीजफायर को लेकर सहमति दे सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देशों के बीच 14 पॉइंट वाला समझौता (MOU) तैयार है, हालांकि यह अभी फाइनल नहीं हुआ है।

ईरान की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं आया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा कि समझौते के करीब होने की खबरों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव पर जवाब नहीं दिया गया है, लेकिन पाकिस्तान के जरिए बातचीत जारी है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि अमेरिकी प्रस्ताव में कुछ शर्तें स्वीकार नहीं की जा सकतीं। ईरानी संसद की विदेश मामलों की समिति के प्रवक्ता इब्राहिम रेजई ने इसे ‘अमेरिका की विशलिस्ट’ बताया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version