Skip to main content

समाचार मिर्ची

भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पात्र नागरिकों और पहली बार मतदान के योग्य युवाओं के नाम सूची में शामिल किए जा रहे हैं।

प्रदेशभर में 17 और 24 अक्टूबर को विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां बूथ लेवल अधिकारी (BLO) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे। नागरिक इन शिविरों में जाकर फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जोड़ सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन के लिए नागरिक https://voters.eci.gov.in पोर्टल या “वोटर हेल्पलाइन” मोबाइल एप का उपयोग कर सकते हैं। आवेदन करते समय पासपोर्ट साइज फोटो, आयु प्रमाण पत्र (जैसे पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, 10वीं की मार्कशीट) और पते का प्रमाण (जैसे बिजली बिल, बैंक पासबुक, रेंट एग्रीमेंट) अपलोड करना आवश्यक है।

जिलों में प्रशासन ने BLO को निर्देश दिए हैं कि वे बूथों पर पर्याप्त संख्या में फॉर्म उपलब्ध कराएं और नागरिकों को आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दें। 4 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version