धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रहलाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की कमान सौंपी गई है। प्रधान ने NEET-UG पेपर लीक और छात्रों के लंबे विरोध प्रदर्शनों के बाद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ा। तो क्या यह मान लेना चाहिए कि सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है कि वो बड़ा राजनीतिक संदेश देना चाहती है। अगर मान भी लें कि वो ऐसी मंशा रखती है तो फिर इतनी देर क्यों कि… सवाल कई खड़े होते हैं मगर सच्चाई यही है कि सरकार यह समझ चुकी थी कि युवा ताकत को कमतर आंकने की गलती करना सही नहीं होगा।…
Author: News Desk
जिस तारीख को एक मां ने अपनी बेटी को विवाह की रस्मों के साथ विदा किया था ठीक उसी तारीख को अगले महीने उस मां की अचानक मृत्यु हो जाती है। ये कोई खबर नहीं है बल्कि विचार है मन के उदगार है जो कभी कभी चमत्कारिक रूप से घटित होता है जिसे देख सुनकर बड़ा आश्चर्य होता है कि ईश्वर का ये कैसा फैसला हो सकता है कि एक बेटी को उसकी शादी की तारीख पर ही ग्रहण लगा देता है। दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि 19 जुलाई को सुबह सुबह फोन की घंटी बजी तो खबर मिली कि…
आखिर हमारा समाज और देश किस ओर जा रहा है, जहां एक 13 वर्ष की बच्ची के साथ कई लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया? शासन, प्रशासन और उन लोगों को शर्म आनी चाहिए जिन्होंने ऐसी गंदी औलादों को जन्म दिया। यह राजस्थान राज्य की एक घटना है। ऐसी घटनाएं देश के विभिन्न हिस्सों में हो रही हैं। जो सामने आ जाती हैं, वे मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुँचती हैं, और जो दबा दी जाती हैं, वे धर्म के ठेकेदारों, पुलिस प्रशासन की नाकामयाबी, दबाव या माता‑पिता के बदनामी के डर के कारण छिप जाती हैं।…
नई दिल्ली। शेयर बाजार में गिरावट के बीच टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स ने निवेशकों को बड़ा फायदा दिया है। पिछले पाँच महीनों में इस शेयर ने लगभग 100% रिटर्न दिया है, यानी निवेशकों का पैसा दोगुना हो गया। जनवरी 2026 से जून 2026 तक तेजस नेटवर्क्स का शेयर लगातार बढ़ता रहा। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिली, लेकिन कंपनी के शेयर ने विपरीत रुख अपनाते हुए निवेशकों को बंपर कमाई कराई। विश्लेषकों के अनुसार, कंपनी को हाल ही में मिले बड़े सरकारी प्रोजेक्ट्स और 5G नेटवर्क विस्तार में भागीदारी ने शेयर को मजबूती दी…
नई दिल्ली। टीएमसी इस समय पूरी तरह से संकट में नजर आ रही है जिन पर ममता को पूरा भरोसा था वो सब पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। वहीं पूर्व राज्यपाल और भाजपा नेता तथागत रॉय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) की नेता सायोनी घोष को भाजपा में शामिल न किया जाए। उन्होंने यह अपील उनके पुराने विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर की है, जिसमें शिवलिंग को लेकर टिप्पणी की गई थी। तथागत रॉय ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भाजपा में ऐसे लोगों को जगह नहीं मिलनी चाहिए जिन्होंने हिंदू…
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (TMC) में आंतरिक संकट गहराता जा रहा है। वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी ने पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी को सीधा संदेश दिया है कि वे तय करें—पार्टी में उन्हें रखना है या फिर राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को। दरअसल, कल्याण बनर्जी को हाल ही में एक हस्ताक्षर फर्जीवाड़ा मामले में कानूनी सलाहकार की भूमिका से अचानक हटा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी रात केस की तैयारी करने के बावजूद उन्हें अपमानजनक तरीके से बाहर कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा कि पार्टी को अब यह स्पष्ट करना होगा कि वह अभिषेक बनर्जी…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 12 साल और 4,399 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ वे देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री बन चुके हैं। मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 2019 और 2024 में लगातार दोबारा सत्ता में लौटे। इस तरह वे लगातार तीन बार निर्वाचित होकर अब तक 4,399 दिन तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहे हैं। इतिहास में स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू…
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया है। राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किए गए उनके नामांकन पत्र में तकनीकी त्रुटियाँ पाई गईं, जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने इसे अमान्य घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, मीनाक्षी नटराजन ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया था। जांच के दौरान दस्तावेज़ों में कुछ औपचारिक खामियाँ सामने आईं। निर्वाचन अधिकारी ने इन त्रुटियों को सुधारने का अवसर दिया, लेकिन निर्धारित समय सीमा में सुधार न होने के कारण नामांकन रद्द कर दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस खेमे में निराशा है। पार्टी ने इसे प्रशासनिक…
जबलपुर। मध्यप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम चकमा दे रहा है वहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि 10 जून को मध्यप्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज़ हवाएँ चल सकती हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, सागर और रीवा सहित 32 जिलों में बिजली गिरने और तूफानी हवाओं का खतरा बताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएँ चल सकती हैं। बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई…
कोलकाता। हावड़ा के जिज़ले में पुलिस ने शनिवार को एक नाटकीय छापेमारी की। TMC नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती को साड़ी के बंडलों के नीचे छिपे हुए पाया गया। वे 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान हुई हिंसा के एक मामले में आरोपी थे और कई दिनों से पुलिस से बचते फिर रहे थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चक्रवर्ती के खिलाफ थानानगरपुर थाने में हिंसा और धमकी देने के आरोप दर्ज हैं। जब पुलिस ने उनके ठिकाने पर छापा मारा, तो वे एक कपड़े की दुकान के स्टोररूम में साड़ियों के नीचे छिपे मिले। गिरफ्तारी के बाद उन्हें स्थानीय अदालत में…