Skip to main content

समाचार मिर्ची

अमेरिका। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तान की अपील पर ईरान के साथ चल रहे युद्धविराम को आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान की गुजारिश मानते हुए फिलहाल ईरान पर हमले रोकने का आदेश दे रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई निश्चित समय सीमा नहीं बताई गई है।

ट्रम्प ने कहा कि ईरान में इस समय नेतृत्व और सरकार में एकजुटता नहीं है, इसलिए वक्त लग रहा है। उन्होंने ईरान से ठोस और एकजुट प्रस्ताव की प्रतीक्षा जताते हुए कहा कि युद्धविराम तब तक जारी रहेगा जब तक ईरान की ओर से प्रस्ताव नहीं आ जाता और बातचीत पूरी नहीं हो जाती। ट्रम्प ने अमेरिकी सेना को नाकेबंदी जारी रखने और पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया है।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने ट्रम्प से अपील की थी कि ईरान को साझा प्रस्ताव तैयार करने के लिए समय दिया जाए। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक दार ने मंगलवार को अमेरिकी राजनयिक से इस संबंध में चर्चा की। शहबाज शरीफ ने ट्रम्प का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह फैसला कूटनीतिक प्रयासों को आगे बढ़ने का मौका देगा।

ट्रम्प ने यह भी कहा कि अगर शांति समझौता नहीं हुआ तो अमेरिकी सेना हमले के लिए पूरी तरह तैयार है। इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान वार्ता का दूसरा दौर तय था, लेकिन ईरान की चुप्पी और आंतरिक असहमति के कारण यह टल गया। ईरान की ओर से अभी इस विस्तार पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version