Skip to main content

समाचार मिर्ची

मुंबई।स्टार प्लस के सीरियल ‘अनुपमा’ में एक बार फिर प्यार और नफरत का हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू होने वाला है। दिग्विजय और अनुपमा के बीच बढ़ती नजदीकियों को देखकर लीला ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है।आने वाले एपिसोड्स में अनुपमा और दिग्विजय के रिश्ते में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। एक सीन में अनुपमा का पैर फिसल जाता है। इससे पहले कि वह गिरे, दिग्विजय दौड़कर उसे अपनी बाहों में थाम लेता है। इसी दौरान दोनों के दिलों में दबे जज्बात जागने लगते हैं। दिग्विजय अब अनुपमा को सिर्फ दोस्त की नजर से नहीं देख पाता और उसके मन में प्यार पनपने लगता है।

दिग्विजय की बाहों में होने के बावजूद अनुपमा को अचानक उसमें अपने पहले पति अनुज कपाड़िया का चेहरा दिखाई देने लगता है। इस नजदीकी से लीला नाराज हो जाती है और घर में नया महाभारत शुरू कर देती है।

इस कड़ी में मनोरंजन जगत के विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले एपिसोड्स में शो में भावनात्मक टकराव और बढ़ सकता है। लीला की नाराजगी, अनुपमा की उलझन और दिग्विजय की बढ़ती भावनाएं कहानी को नए मोड़ पर ले जाएंगी। संभव है कि परिवार के दूसरे सदस्य भी इस रिश्ते को लेकर अपनी राय दें, जिससे घर में नया संघर्ष देखने को मिले।

फिलहाल दर्शकों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि अनुपमा अपने दिल की सुनेगी या फिर अतीत की यादों में उलझी रहेगी। क्या दिग्विजय और अनुपमा का रिश्ता आगे बढ़ पाएगा या अनुज की यादें दोनों के बीच दीवार बन जाएंगी? इन सवालों के जवाब आने वाले एपिसोड्स में मिलेंगे।

‘अनुपमा’ के निर्माताओं ने एक बार फिर भावनाओं, रिश्तों और पारिवारिक संघर्षों का ऐसा मिश्रण तैयार किया है, जो दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखने में सफल होता दिख रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version