नई दिल्ली। अगस्त का महीना खेती के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इस समय बारिश की वजह से मिट्टी में नमी बनी रहती है, जिससे कई तरह की सब्जियों की खेती आसानी से की जा सकती है। अगर किसान सही समय पर सही फसल बोएं तो अच्छी पैदावार के साथ बेहतर कमाई भी हो सकती है।अगस्त में भिंडी की बुवाई की जा सकती है। यह फसल कम समय में तैयार हो जाती है और बाजार में इसकी मांग भी बनी रहती है। पालक की खेती भी इस महीने शुरू की जा सकती है। यह जल्दी तैयार होने वाली फसल है जिसकी मांग घरों, होटलों और बाजार में हमेशा रहती है। अच्छी सिंचाई और समय पर देखभाल से अच्छी पैदावार मिल सकती है।
यहांं हम आपको जानकारी देते चले कि, मेथी भी अगस्त में बोई जा सकती है। इसकी पत्तियां और दाने दोनों की मांग रहती है। कम लागत में इसकी खेती की जा सकती है और कुछ ही हफ्तों में कटाई शुरू हो जाती है। अगस्त के आखिर से मूली की बुवाई शुरू की जा सकती है। सही मिट्टी और समय पर पानी मिलने पर इसकी अच्छी पैदावार होती है। बारिश के मौसम में लौकी की खेती भी अच्छी मानी जाती है। इसकी बेल तेजी से बढ़ती है और कुछ ही समय में फल आने लगते हैं। धनिया की पत्तियों और बीज दोनों की अच्छी मांग रहती है। अगस्त में इसकी खेती करने पर यह अच्छी उगती है और कम समय में तैयार हो जाती है।
आखिर में बता दे कि, बीज हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाले ही खरीदें। खेत में पानी जमा न होने दें क्योंकि ज्यादा पानी से फसल खराब हो सकती है। समय-समय पर घास-फूस साफ करें और जरूरत के अनुसार खाद व सिंचाई करें। अगर फसल में किसी रोग या कीट का हमला दिखाई दे तो किसानों की सलाह लेकर ही दवा का इस्तेमाल करें। सही समय पर सही सब्जियों की खेती करके किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं।
