नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नितिन नबीन को पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “पार्टी के मामले में नितिन नबीन मेरे भी बॉस हैं। वे हम सबके अध्यक्ष हैं। मोदी ने अपने संबोधन में भाजपा की संगठनात्मक परंपरा और अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ताओं और अध्यक्ष के नेतृत्व में निहित है। उन्होंने पूर्व नेताओं अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी द्वारा स्थापित परंपराओं को याद किया और कहा कि भाजपा हमेशा अध्यक्ष को सर्वोच्च मानती है।…
Author: Samachar Mirchi
झाबुआ। झाबुआ के हाई सेकेंडरी ग्राउंड में आज आयोजित मेले में बड़ा हादसा हुआ। मेले के मुख्य मनोरंजन झूले ड्रैगन स्विंग के अचानक टूटने से कई लोग नीचे गिर गए और घायल हो गए। समाचार मिर्ची को जानकारी मिली है उसके अनुसार, झूले में लगभग 20 बच्चे सवार थे, जिनमें 15 छात्राएं और 5 छात्र शामिल थे। सभी घायलों को झाबुआ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि किसी के गंभीर चोटिल होने की सूचना नहीं है और किसी की मौत नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और…
भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बड़ा राजनीतिक निर्णय लेते हुए राज्यसभा की सीट खाली करने का ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब वे राज्यसभा के चुनावी रण में नहीं होंगे और सक्रिय मध्यप्रदेश राजनीति में अपनी भूमिका निभाएंगे। यह बयान उन्होंने सार्वजनिक रूप से दिया, जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस में नए समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है। राज्यसभा सीट पर नए दावेदारों की चर्चा दिग्विजय सिंह के हटने के बाद इस सीट पर नए नामों की चर्चा शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम प्रमुख दावेदारों…
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। कर्मचारी चयन बोर्ड (ESB) ने पुलिस विभाग में लगभग 15,000 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह भर्ती राज्य के युवाओं के लिए सबसे बड़ा अवसर माना जा रहा है। परीक्षा कार्यक्रम कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन फरवरी 2026 से अक्टूबर 2026 तक विभिन्न चरणों में किया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होंगे। पात्रता और आवेदन इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई…
नई दिल्ली। राजनीतिक गलियारों में नए साल 2026 की शुरुआत एक तीखे विवाद के साथ हुई है। महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से कर दी, जिससे सियासी तापमान तेजी से बढ़ गया। पटोले ने राहुल गांधी के अयोध्या राम मंदिर न जाने के सवाल पर सफाई देते हुए कहा कि राहुल गांधी वही कार्य कर रहे हैं जो भगवान राम करते थे। पटोले का यह बयान कांग्रेस के लिए राहुल गांधी की छवि को मजबूत करने की कोशिश के रूप में देखा…
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से फैली बीमारी ने लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। इस बीच क्षेत्रीय विधायक और नगरीय प्रशासन, आवास एवं शहरी विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने खुद घटनास्थल का दौरा किया और तंग गलियों में जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। स्थानीय लोगों और पीड़ित परिजनों का दावा है कि इस घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस दावे को सिरे से नकार दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा, “मेरे पास 9 मौतों की जानकारी है।” आधिकारिक…
स्विट्ज़रलैंड के स्विस आल्प्स स्थित क्रांस-मोंटाना रिसॉर्ट में नए साल के जश्न के बीच बड़ा हादसा हुआ। Le Constellation नामक बार में अचानक विस्फोट और भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अफरातफरी और बचाव अभियान नए साल की पार्टी में शामिल सैकड़ों लोग अचानक लगी आग से घबराकर बाहर निकलने लगे। मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। राहत और बचाव दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जांच…
अभिनेता अक्षय खन्ना को ‘ड्रिश्यम 3’ के निर्माताओं द्वारा कानूनी नोटिस भेजा गया। यह नोटिस तब जारी हुआ जब अक्षय ने फिल्म से अचानक, शूटिंग शुरू होने के ठीक पहले, एक संदेश के माध्यम से अपने हटने की सूचना दी। निर्माता कुमार मंगत पाठक ने स्पष्ट किया कि अक्षय के साथ पिछले महीने ही विस्तृत बातचीत, लुक और फीस पर कई दौर की चर्चा के बाद अनुबंध हुआ था, और उन्हें अग्रिम राशि भी दी गई थी। शूटिंग की तारीखें तय थीं, कॉस्ट्यूम्स बन चुके थे, और फिल्म की टीम पूरी तरह तैयार थी। लेकिन ‘धुरंधर’ की रिलीज़ से ठीक…
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 28 से 31 दिसंबर तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का असर बढ़ेगा, जबकि दक्षिण और पहाड़ी राज्यों में बारिश व बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग लगातार लोगों से भी अपील कर रहा है कि गर्म कपड़े पहनें और अनावश्यक रूप से ठंड की चपेट में आने से भी बचें। उत्तर भारत में ठंड और कोहरा का दिखेगा असर मध्य भारत में भी प्रभावित करेगा मौसम दक्षिण और पहाड़ी राज्यों…
देश की लाइफ लाइन यानी रेलवे, जिससे लाखों परिवार रोजाना सफर करते हैं। हर वर्ग के लोग इस साधन का उपयोग करते हैं चाहे वह आम हो या खास। मगर रेल यात्रियों को सरकार ने महंगे सफर के लिए तैयार रहने को कहा है। क्योंकि भारतीय रेलवे एक बार फिर किराया बढ़ाने की तैयारी में है। नई दिल्ली। ये खबर रेल यात्रियों के लिए थोड़ी निराश करने वाली हो सकती है। क्योंकि भारतीय रेलवे ने घोषणा की है कि 26 दिसंबर से मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी होगी। रेलवे ने किराया ढांचे का पुनर्गठन करते हुए एसी…