Author: Shweta Sharma

नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के बयान के एक दिन बाद अब आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने के संकेत दिए हैं। गवर्नर ने मध्य पूर्व में तनाव को इसकी वजह बताया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने स्विट्जरलैंड में एक समिट में कहा कि अगर मध्य पूर्व संकट लंबा खिंचता है तो तेल कंपनियों को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ सकती है। उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया की करीब 20 प्रतिशत तेल आपूर्ति इससे प्रभावित हो रही है, जिससे कच्चे तेल…

Read More

नई दिल्ली।मोदी कैबिनेट ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के माध्यम से किसानों की आय सुनिश्चित करने के लिए 2.60 लाख करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के तहत पीएम-आशा (PM-AASHA) योजना को 2.60 लाख करोड़ रुपये के साथ जारी रखा जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि यदि बाजार में फसलों की कीमत MSP से नीचे गिरती है तो सरकार हस्तक्षेप कर किसानों को उचित मूल्य दिलाए। बजट का बड़ा हिस्सा दालों, तिलहन और तेल वाले बीजों की खरीद पर खर्च किया जाएगा। सरकार ने खरीद की सीमा को लचीला भी बनाया है,…

Read More

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण एअर इंडिया ने जून से अगस्त 2026 तक अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती की घोषणा की है। कंपनी हर हफ्ते 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को प्रभावित करने वाली यह कटौती कर रही है। एयरलाइंस का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य नेटवर्क की स्थिरता बढ़ाना और यात्रियों को आखिरी समय में परेशानी से बचाना है। एअर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने बताया कि संघर्ष के कारण कई उड़ानों को लंबे रूट से जाना पड़ रहा है, जिससे ईंधन की खपत बढ़ गई…

Read More

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोलियम उत्पादों की बचत संबंधी अपील के बाद बिहार सरकार ने ईंधन खपत कम करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि डीजल और पेट्रोल की बचत को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री कारकेड में वाहनों की संख्या न्यूनतम रखने का निर्णय लिया गया है। साथ ही मंत्रियों, निगम-बोर्ड के अध्यक्षों, सदस्यों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सार्वजनिक कार्यक्रमों में अतिरिक्त वाहनों के उपयोग से बचने की अपील की गई है। सरकार ने आम लोगों…

Read More

नई दिल्ली। सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम 2026 कभी भी जारी किया जा सकता है। छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। डिजीलॉकर पर ‘Coming Soon’ का अलर्ट दिख रहा है। UMANG ऐप और वेबसाइट पर भी इसी तरह का संकेत मिला है। नतीजे घोषित होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इस बार सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थी। लगभग 18.5 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र results.cbse.nic.in, cbse.gov.in, digilocker.gov.in और web.umang.gov.in पर मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।…

Read More

मुंबई।कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर 12 मई को आलिया भट्ट ने पीच कलर के स्ट्रैपलेस गाउन में ग्लैमरस लुक पेश किया। उन्होंने मैचिंग पीच दुपट्टा (Scandinavian scarf) को हवा में लहराते हुए पोज दिए। एक्ट्रेस बाल झटकती नजर आईं, हार्ट इमोजी बनाया और प्लाइंग किस भी दिया। हालांकि विदेशी फोटोग्राफर्स ने आलिया को नजरअंदाज कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि पैपराजी का फोकस आलिया पर नहीं था। उनके कैमरे दूसरे सेलेब्रिटीज पर लगे रहे। एक फोटोग्राफर दूसरे सेलेब्रिटी को पोज देने के लिए निर्देश देता दिखा, जबकि आलिया को उन्होंने पहचाना…

Read More

तमिलनाडु। तमिलनाडु में सी. जोसेफ विजय की टीवीके सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने घोषणा की कि विश्वासमत के समर्थन में 144 विधायकों ने वोट दिया, जबकि विरोध में 22 वोट पड़े। पांच विधायक गैरमौजूद रहे। फ्लोर टेस्ट के दौरान कांग्रेस और वामपंथी दलों ने सरकार को समर्थन दिया। मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके ने सदन से वॉकआउट कर मतदान में हिस्सा नहीं लिया। बीजेपी अपने एकमात्र विधायक के साथ तटस्थ रही। मुख्यमंत्री विजय ने विश्वास मत के लिए प्रस्ताव पेश किया। AIADMK के जनरल सेक्रेटरी एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने सरकार का…

Read More

पावापुरी। बिहार में नीट 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले में सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस गिरोह के सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस मामले के बाद 3 मई को हुई परीक्षा को रद्द कर दिया।पुलिस जांच में पता चला कि गिरोह का मास्टरमाइंड उज्जवल उर्फ राजा बाबू पावापुरी मेडिकल कॉलेज का द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह कॉलेज कैंपस में रहता था और पिछले तीन वर्षों से लगातार फेल हो रहा था। उसने सॉल्वर गैंग का नेटवर्क खड़ा किया और अभ्यर्थियों से 50 से 60 लाख रुपये तक…

Read More

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने सोना-चांदी समेत कीमती धातुओं पर आयात शुल्क बढ़ाने का फैसला लिया है। बुधवार को इसकी प्रभावी होने के साथ ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया। सरकार ने गोल्ड इंपोर्ट ड्यूटी को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। बेसिक कस्टम ड्यूटी 5 प्रतिशत से 10 प्रतिशत और AIDC 1 प्रतिशत से 5 प्रतिशत हो गई है। इस फैसले के तुरंत बाद MCX पर 5 जून एक्सपायरी वाले 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव मंगलवार के बंद भाव 1,53,442 रुपये से उछलकर…

Read More

नई दिल्ली। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पार्टी टीवीके आज विधानसभा में विश्वास मत का सामना करेगी। टीवीके ने सरकार बना ली है, लेकिन उसे 234 सदस्यों वाली विधानसभा में औपचारिक रूप से बहुमत साबित करना है। इस फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री विजय ने गठबंधन सहयोगियों के समर्थन को मजबूत करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय का तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (TNCC) के मुख्यालय सत्यमूर्ति भवन का दौरा करने का कार्यक्रम है। वहां टीएनसीसी प्रमुख के. सेल्वपेरुंथगाई, एआईसीसी प्रभारी गिरीश चोडनकर और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायकों के साथ चर्चा होने की उम्मीद है।…

Read More