Author: Shweta Sharma

पटना। बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अत्यंत विश्वसनीय माने जाने वाले 2003 बैच के आईएएस अधिकारी अनुपम कुमार को ऊर्जा मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। केंद्र की ओर से पहली सूची जारी की गई है। इस सूची के अनुसार, 2003 बैच की आईएएस अधिकारी वंदना प्रेयशी, जो वर्तमान में सामाजिक कल्याण विभाग की सचिव हैं, को उर्वरक विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। आईपीएस अधिकारी राकेश राठी को गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव की…

Read More

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देहरादून पहुंचे। उन्होंने देहरादून एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से सहारनपुर के गणेशपुर जाएंगे, जहां से एलिवेटेड कार से रोड शो करते हुए मां डाट काली मंदिर पहुंचेंगे। मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद दोपहर में मेजर जसवंत सिंह मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सप्रेसवे छह वर्षों के निर्माण के बाद पूरा हुआ है। 2020 में परियोजना को मंजूरी मिली थी, 2021 में शिलान्यास हुआ। परियोजना में 113 अंडरपास, 5 रेलवे ओवरब्रिज, 76 किमी सर्विस रोड और 340 मीटर डाटकाली टनल…

Read More

अमेरिका।अमेरिका की नाकाबंदी के बावजूद ‘रिच स्टार्री’ नाम का एक चीनी टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर फारस की खाड़ी से बाहर निकल गया है। शिपिंग डेटा के अनुसार, नाकाबंदी लागू होने के बाद यह पहला ऐसा जहाज है। टैंकर में संयुक्त अरब अमीरात के हमरिया बंदरगाह से लगभग 2.5 लाख बैरल मेथेनॉल लदा था। यह टैंकर और उसकी स्वामित्व वाली कंपनी पहले से ही अमेरिकी प्रतिबंधों के दायरे में है। ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 11 अप्रैल 2026 को हुई वार्ता में ईरान ने पांच साल तक यूरेनियम संवर्धन रोकने का प्रस्ताव रखा था। हालांकि, अमेरिका…

Read More

नोएडा में सोमवार को मजदूरों के प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने 300 से अधिक उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। इस घटना में कुल 7 एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस अब वीडियो और फोटो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है तथा संबंधित व्हाट्सएप ग्रुपों की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को इकोटेक-3 थाना क्षेत्र में मिंडा फैक्ट्री के बाहर वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान एक महिला कामगार गोली लगने से घायल हुई थी। इसके बाद श्रमिकों ने सोमवार को…

Read More

कोलकाता।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार होता है और सरकारी धन को लूट लिया जाता है। दिलीप घोष ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लूट बंद होने पर हर परिवार में खुशहाली आएगी। उन्होंने बताया कि भाजपा ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में इस मुद्दे पर वादा किया है और सरकार बनने पर उसे पूरा करेगी।घोष ने कहा, “कोयला, बालू से लेकर गौतस्करी तक पश्चिम बंगाल में यह एक बड़ी समस्या…

Read More

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के 24 वर्षीय तेज गेंदबाज प्रफुल हिंगे ने आईपीएल 2026 में अपना डेब्यू मैच खेलते हुए इतिहास रच दिया। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ 13 अप्रैल 2026 को खेले गए मैच में उन्होंने अपनी पहली ही गेंदबाजी ओवर में तीन विकेट चटकाए। यह आईपीएल के इतिहास में किसी भी गेंदबाज द्वारा किसी पारी के पहले ओवर में तीन विकेट लेने की पहली घटना है। इससे पहले किसी गेंदबाज ने पहले ओवर में दो विकेट ही लिए थे। प्रफुल हिंगे नागपुर के रहने वाले हैं और घरेलू क्रिकेट में विदर्भ का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे मीडियम-फास्ट…

Read More

नई दिल्ली। अप्रैल माह में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में तीन से छह डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।उत्तर-पश्चिम भारत में 14 से 18 अप्रैल तक तापमान में चार से छह डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में गर्मी बढ़ रही है और अप्रैल के मध्य में कई शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा है। दिल्ली-एनसीआर में 17 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। पिछले…

Read More

नई दिल्ली। आजकल लोग सेहत को लेकर ज्यादा जागरूक हो रहे हैं और इसी वजह से किचन गार्डन का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। आंवला विटामिन सी, आयरन और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। आयुर्वेद में इसे खास जगह दी गई है, क्योंकि यह बालों, स्किन और पेट की समस्याओं में राहत देता है। आंवले का पौधा लगाने के लिए जुलाई से सितंबर का समय सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस दौरान मिट्टी में नमी बनी रहती है, जिससे पौधा जल्दी जड़ पकड़ लेता है। पौधे को ऐसी जगह…

Read More

लखनऊ।लखनऊ के शहर काजी मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने आगामी जनगणना 2027 को देखते हुए मुस्लिम समुदाय से अपील की है। उन्होंने कहा है कि जनगणना फॉर्म भरते समय धर्म के कॉलम में सिर्फ ‘इस्लाम’ दर्ज करें और मातृभाषा के कॉलम में ‘उर्दू’ लिखें। मौलाना खालिद रशीद ने पुरजोर अपील करते हुए कहा कि अक्सर लोग सामान्य तौर पर हिंदी लिख देते हैं, लेकिन अपनी सही पहचान दर्ज करना जरूरी है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से आह्वान किया कि अपनी धार्मिक और भाषाई पहचान स्पष्ट रूप से दर्ज करें।मौलाना ने बताया कि सरकार जब भी जन कल्याणकारी योजनाएं बनाएगी तो…

Read More

नईदिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने ‘जमीन के बदले नौकरी’ मामले में राजद नेता लालू प्रसाद यादव को राहत देने से इनकार कर दिया है। न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज कर दी।लालू यादव ने याचिका में तर्क दिया था कि इस मामले में जांच, एफआईआर और चार्जशीट भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17ए के तहत सीबीआई द्वारा पूर्व अनुमति न लिए जाने के कारण कानूनी रूप से मान्य नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को खारिज करते हुए एफआईआर को…

Read More