Author: Shweta Sharma

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से देश को एक और बड़ी सौगात दी। उन्होंने एक साथ चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें बनारस–खजुराहो, लखनऊ–सहारनपुर, फिरोजपुर–दिल्ली, और एर्नाकुलम–बेंगलुरु रूट की ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों की शुरुआत के साथ ही देश के रेल नेटवर्क में एक नया अध्याय जुड़ गया है। इसके बाद पीएम मोदी सड़क मार्ग से बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस पहुंचे. उनका काफिला बाबतपुर, हरहुआ, गिलट बाजार, जेपी मेहता, फुलवरिया फ्लाईओवर और बरेका होते हु… चार नई ट्रेनों में सबसे अहम मानी जा रही है बनारस–खजुराहो वंदे…

Read More

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ) योजना के तहत करोड़ों किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है। अब तक इस योजना के तहत 20 किस्तें जारी हो चुकी हैं। वहीं, किसान अब 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, जो नवंबर 2025 में जारी होने की संभावना है। लेकिन इस बार कई किसानों के लिए बुरी खबर है — अगर आपने फार्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry) नहीं कराई है, तो नए साल यानी 1 जनवरी 2026 से आपकी सम्मान निधि बंद हो जाएगी। योजना के तहत करोड़ों किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है।…

Read More

अमेरिका में एक बार फिर आर्थिक संकट के संकेत तेज़ हो गए हैं। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) के नाम पर पिछले कुछ वर्षों में जिस तेजी से निवेश हुआ था, अब वही सेक्टर बाजार में बड़ी गिरावट का कारण बनता दिखाई दे रहा है। AI बबल (AI Bubble) अब फूटने लगा है। अमेरिका में AI आधारित कंपनियों में भारी छंटनी हो रही है, निवेशकों के अरबों डॉलर डूब रहे हैं और शेयर बाजार में तगड़ी बिकवाली देखी जा रही है। AI कंपनियों में हाई वैल्यूएशन से शुरू हुआ जोखिम पिछले दो सालों में AI सेक्टर ने दुनिया भर…

Read More

मुंबई: बॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती और संजय खान की पत्नी, सुजैन खान की मां जरीन कतरक उर्फ जरीन खान का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और शुक्रवार सुबह मुंबई स्थित अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर जैसे ही सामने आई, फिल्म और फैशन जगत में शोक की लहर दौड़ गई। फैशन और फिल्म दोनों में छोड़ी अमिट छाप जरीन कतरक सिर्फ किसी बड़े परिवार की सदस्य नहीं थीं, बल्कि उन्होंने खुद अपने दम पर नाम कमाया था। 1960 के…

Read More

अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान हादसे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक बेहद मानवीय टिप्पणी करते हुए कहा कि “भारत में कोई भी यह नहीं मानता कि यह पायलट की गलती थी।” न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने 91 वर्षीय पुष्कर राज सभरवाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार, डीजीसीए और अन्य संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची ने कहा कि प्रारंभिक एएआईबी रिपोर्ट में पायलट की ओर से किसी भी तरह की गलती का संकेत नहीं दिया गया है। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल…

Read More

बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक कटरीना कैफ और विक्की कौशल अब माता-पिता बन गए हैं। जी हां, लंबे समय से जिस खुशखबरी का इंतजार उनके फैंस कर रहे थे, वो आखिरकार आ ही गई। अभिनेत्री कटरीना कैफ ने 7 नवंबर 2025 की सुबह एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। यह जानकारी खुद कटरीना और विक्की ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के ज़रिए अपने चाहने वालों के साथ साझा की, जिसके बाद से पूरा बॉलीवुड और उनके फैंस बधाइयों से सोशल मीडिया पर उन्हें सराबोर कर रहे हैं। चार साल…

Read More

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ (Thamma) ने अपनी रिलीज के शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका किया था। फिल्म की ओपनिंग शानदार रही थी और पहले वीकेंड तक इसने दर्शकों और ट्रेड एनालिस्ट्स दोनों को प्रभावित किया। लेकिन अब, रिलीज के 17वें दिन फिल्म का ग्राफ तेजी से नीचे गिरता दिखाई दे रहा है। एक समय जो फिल्म करोड़ों में कमा रही थी, अब उसका कलेक्शन लाखों तक सीमित हो गया है। शानदार शुरुआत, लेकिन अब ठंडी पड़ी रफ्तार थामा ने अपने पहले दिन 24 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस…

Read More

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने मतदाताओं की सुविधा के लिए एक नया और अभिनव कदम उठाया है। अब मतदाता ‘Book-a-Call with BLO’ नामक नई सेवा के जरिए सीधे अपने ब्लॉक लेवल ऑफिसर (BLO) से बात कर सकेंगे। यह सुविधा मतदाता सूची पुनरीक्षण (Special Summary Revision – SIR) से जुड़ी शंकाओं और शिकायतों के समाधान के लिए शुरू की गई है। आयोग का उद्देश्य है कि हर मतदाता को मतदान सूची से जुड़ी जानकारी तक सरल, पारदर्शी और सीधा पहुंच मिले। SIR के दूसरे चरण में लॉन्च हुई नई पहल ‘Book-a-Call with BLO’ सेवा को SIR (Special Summary Revision) के…

Read More

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) इन दिनों उबाल पर है। मुजफ्फराबाद विश्वविद्यालय से शुरू हुआ एक छात्र आंदोलन अब बगावत का रूप ले चुका है, जिसमें Gen Z यानी नई पीढ़ी ने खुलकर शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने का फैसला किया है। बढ़ती फीस, शिक्षा में कुप्रबंधन और सरकारी बेरुखी के खिलाफ शुरू हुआ यह विरोध अब राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। उल्लेखनीय है कि गुलाम कश्मीर में पिछले महीने भी एक उग्र प्रदर्शन देखने को मिला था। इस प्रदर्शन में 12 नागरिकों की मौत हुई थी। छात्रों और स्थानीय लोगों ने सरकार से कुल 30 मांगे…

Read More

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में राज्य ने मतदान का नया इतिहास रच दिया है। गुरुवार को हुए पहले चरण के मतदान में 64.69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो 1952 के बाद का सबसे ऊंचा मतदान प्रतिशत है। इस रिकॉर्ड ने न केवल बिहार की लोकतांत्रिक परिपक्वता को दर्शाया, बल्कि मतदाताओं की भागीदारी के प्रति बढ़ते रुझान को भी साबित किया। वहीं, अगर विधानसभा चुनाव की बात करें तो आयोग के आंकड़ों के अनुसार 2000 के चुनाव में 62.57 प्रतिशत वोट पड़े थे। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया…

Read More