भारतीय राजनीति में बयानबाजी कोई नई बात नहीं है, लेकिन जब यह बयान राष्ट्रीय स्तर पर बहस का मुद्दा बन जाए, तो इसका असर दूरगामी होता है। हाल ही में कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के “हाइड्रोजन बम” वाले बयान ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखा हमला बोला है। रविशंकर प्रसाद का तंज भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनका “एटम बम” तो पहले ही फुस्स हो गया और अब वे “हाइड्रोजन बम”…
Author: Shweta Sharma
नई दिल्ली। भारत, रूस और चीन के बीच गहराते रिश्तों पर अमेरिका ने एक बार फिर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हालिया मुलाकात को लेकर सख्त टिप्पणी की है। नवारो ने न सिर्फ इस मुलाकात को “शर्मनाक” कहा बल्कि यह भी आरोप लगाया कि भारत रूस से सस्ता तेल खरीदकर अप्रत्यक्ष रूप से यूक्रेन युद्ध को बढ़ावा दे रहा है। SCO समिट से बढ़ी कूटनीतिक हलचल पीटर नवारो का यह बयान उस समय सामने आया जब हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
नई दिल्ली। एशिया कप का 17वां संस्करण 9 सितंबर 2025 से शुरू होकर 28 सितंबर 2025 को फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न होगा। इस बार टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में खेला जाएगा और इसकी मेजबानी भारत को मिली है। हालांकि, एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नक़वी ने साफ किया है कि इस बार सभी मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई और अबूधाबी में आयोजित होंगे। बता दें कि, एशिया कप 2025 का मेजबान भारत है, लेकिन एसीसी के चेयरमैन मोहसिन नक्वी ने घोषणा की है कि टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने वाले किसानों के लिए एक अहम सूचना सामने आई है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की कोरांव तहसील प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अब इस योजना का लाभ उठाने के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य कर दिया गया है। जानकारी दे दें कि, किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए खतौनी और आधार कार्ड की आवश्यकता होगी। उपजिलाधिकारी संदीप तिवारी ने स्पष्ट किया है कि जो किसान फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं करवाएंगे, वे भविष्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ…
अफगानिस्तान एक बार फिर भूकंप की भयावहता से हिल गया। रविवार की आधी रात को स्थानीय समयानुसार 11:47 बजे 6.3 तीव्रता का भूकंप आया जिसने देखते ही देखते पूरे पूर्वी इलाकों को हिला डाला। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार भूकंप का केंद्र जलालाबाद शहर से करीब 17 मील दूर था, जबकि राजधानी काबुल से लगभग 150 किमी दूर स्थित था। गौरतलब है कि, 2022 में पूर्वी अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें लगभग 1 हजार लोग मारे गए थे और हजारों लोग घायल हुए थे अफगानिस्तान में ताकतवर भूकंपों का इतिहास रहा है। भूकंप के लिहाज…
हॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चित और इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक एवेंजर्स डूम्सडे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) का यह प्रोजेक्ट न केवल मार्वल फैंस बल्कि दुनियाभर के फिल्म प्रेमियों के लिए बेहद खास माना जा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज से पहले ही लीक हो गया है। यह खबर सामने आते ही इंटरनेट पर हलचल मच गई है और फैंस के बीच उत्साह और जिज्ञासा दोनों ही बढ़ गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन दौरा वैश्विक सुर्खियों में है। सात साल बाद पीएम मोदी 30 अगस्त 2025 को चीन पहुंचे, जहां उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक से पहले चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है जब जून 2020 की गलवान झड़प के बाद भारत-चीन संबंधों में तनाव बना रहा। इसलिए इस दौरे को दोनों देशों के रिश्तों में संभावित सुधार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। बता दें कि, पीएम मोदी 30 अगस्त को पूरे सात साल बाद चीन पहुंचे हैं। उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन (SCO)…
नई दिल्ली। भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर सियासी बयानबाज़ी का दौर एक बार फिर तेज हो गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला और कहा कि भारत का मजबूत आर्थिक प्रदर्शन उनकी नकारात्मक सोच को गलत साबित करता है। गोयल ने दावा किया कि भारत 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और यह उपलब्धि 140 करोड़ भारतीयों की मेहनत और जज़्बे का नतीजा है। बता दें कि, हाल ही में राहुल गांधी ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर तीखी आलोचना की थी और कहा था…
चीन के तियानजिन शहर में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन का मंच इस बार वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ भारत की सशक्त आवाज़ का गवाह बना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए न केवल आतंकवाद पर सीधा और कड़ा संदेश दिया, बल्कि पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए यह भी स्पष्ट कर दिया कि इस मुद्दे पर किसी तरह का दोहरा रवैया अब स्वीकार्य नहीं होगा। खास बात यह रही कि पीएम मोदी ने यह बात चीन की धरती से कही और वहां मौजूद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सामने ही आतंकवाद को “मानवता की…
नई दिल्ली। किसानों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने अरहर (तूर) दाल की 100 प्रतिशत खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर शुरू कर दी है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल 2025 तक 3.92 लाख मीट्रिक टन अरहर की खरीद की जा चुकी है। इस पहल का सीधा फायदा 2,56,517 किसानों को मिला है। अरहर की दाल को 100 प्रतिशत एमएसपी पर खरीद रही सरकार.आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश राज्यों के किसानों को मिलेगा फायदा. 2.5 लाख किसान उठा चुके हैं अब…