प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। यदि आप उन किसानों में शामिल हैं जिनकी किस्तें किसी कारणवश अटक गई थीं, तो अब आपके लिए खुशखबरी है। सरकार ने साफ किया है कि दस्तावेज़ों का वेरिफिकेशन कराने वाले किसानों को एक साथ 18,000 रुपये तक की राशि मिल सकती है। यह रकम 12वीं से लेकर 20वीं किस्त तक की है, जो लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। जैसे पीएम किसान की 12वीं किस्त के लिए भूमि रिकॉर्ड से लिंक करना जरूरी था. वहीं, 13वीं किस्त…
Author: Shweta Sharma
भारतीय टेलीविजन का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ एक बार फिर दर्शकों के बीच धूम मचाने को तैयार है। इस बार शो का 19वां सीजन 24 अगस्त से शुरू हो रहा है और लॉन्च से पहले ही यह चर्चा का केंद्र बन गया है। शो का नया घर और उसकी भव्यता हर बार की तरह इस बार भी लोगों की जिज्ञासा बढ़ा रही है। खास बात यह है कि इस बार घर को ‘डेमोक्रेसी थीम’ पर डिजाइन किया गया है। बता दें कि, ‘बिग बॉस 19’ का घर पूरी तरह लोकतंत्र की अवधारणा पर आधारित है। सेट…
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर शहर में आज सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा, मारबत उत्सव, बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। यह अनूठा उत्सव, जो सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता का प्रतीक है, हर साल की तरह इस बार भी शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। मारबत उत्सव की शुरुआत 1885 में हुई थी और तब से यह नागपुर की सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा बन गया है। इस उत्सव में विशालकाय पुतले बनाए जाते हैं, जो सामाजिक कुरीतियों और बुराइयों का प्रतीक होते हैं। इन पुतलों को रंग-बिरंगे कपड़ों और आकर्षक सजावट के साथ शहर की सड़कों पर जुलूस…
आज शनि अमावस्या इस साल की आखिरी शनि अमावस्या है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह दिन खास ऊर्जा और गहरे प्रभाव वाला माना जाता है। शनि ग्रह को न्याय का देवता और कर्मफल दाता कहा जाता है। इनका सीधा संबंध अनुशासन, परिश्रम, ईमानदारी और धैर्य से है। जब भी शनि की विशेष स्थिति बनती है, तो यह व्यक्ति के जीवन में लंबे समय तक असर डालती है। वृषभ (Taurus): मेहनत का मिलेगा फल वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि अमावस्या बेहद शुभ रहेगी। लंबे समय से किए जा रहे प्रयास अब धीरे-धीरे रंग लाने लगेंगेकरियर: कामकाज में प्रगति के…
मुंबई में शनिवार सुबह 7 बजे एक बड़ी कार्रवाई हुई जब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने उद्योगपति अनिल अंबानी के घर और रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई 2000 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक फ्रॉड के मामले में की जा रही है। बता दें कि सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी मामले रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ कथित बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, इस धोखाधड़ी के कारण भारतीय स्टेट बैंक को 2000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का दावा है। अब इस मामले में सीबीआई की टीम…
नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी चरम पर है। इस बार मुकाबला सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और संयुक्त विपक्ष (INDIA गठबंधन) के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच होने जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों उम्मीदवार दक्षिण भारत से आते हैं, इसलिए इसे “दक्षिण बनाम दक्षिण की लड़ाई” के रूप में देखा जा रहा है। राधाकृष्णन ने नितिन गडकरी से की मुलाकात जानकारी दे दें कि, राजग के उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर मुलाकात की। गडकरी…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सर्जियो गोर को भारत में अमेरिकी राजदूत बनाने की घोषणा की है। सर्जियो गोर वर्तमान अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी की जगह लेंगे। गार्सेटी का कार्यकाल हाल ही में पूरा हुआ है। और अब भारत में अमेरिकी कूटनीति की कमान गोर संभालेंगे। अभी तक बताते चले कि, वह व्हाइट हाउस में डायरेक्टर ऑफ प्रेसिडेंशियल पर्सनल के पद पर कार्यरत थे, लेकिन अब उनकी भूमिका और जिम्मेदारियां कहीं अधिक व्यापक होने जा रही हैं। गौरतलब हैं कि, सर्जियो गोर का जन्म उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में हुआ था। उनका परिवार 1999 में अमेरिका शिफ्ट हो गया…
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने अपनी स्थापना के 40 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संगठन को बधाई देते हुए महिलाओं की राजनीति में बढ़ती भागीदारी को सराहा। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी है, जो न केवल महिलाओं को राजनीति में आगे लाने का काम करती है, बल्कि उन्हें समाज में अपनी आवाज बुलंद करने का साहस भी देती है। इस मौके पर जिला महिला कांग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। खास बात यह रही कि अभियान को ऑनलाइन माध्यम से भी जोड़ा गया, ताकि महिलाएं…
बरसात का मौसम जहां राहत की फुहारें लेकर आता है, वहीं इस बार यह आम जनता की जेब पर भारी पड़ रहा है। झारखंड की राजधानी रांची से लेकर देश के कई हिस्सों में सब्जियों की कीमतों में अचानक भारी उछाल देखने को मिल रहा है। आलू-प्याज को छोड़कर लगभग हर हरी सब्जी आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही है। टमाटर 80 रुपये किलो, शिमला मिर्च 120 रुपये किलो, भिंडी 90 रुपये किलो और गाजर 100 रुपये किलो तक पहुंच चुकी है। बरसात और आपूर्ति का संकट मंडी व्यापारियों और किसानों का कहना है कि इस बार…
नई दिल्ली। अगर आपने हाल ही में अपने Android फोन पर Google Phone ऐप का इंटरफेस बदला हुआ देखा है, तो आप अकेले नहीं हैं। Google ने अपने डायलर ऐप “Phone by Google” में एक बड़े रीडिज़ाइन को रोलआउट करना शुरू कर दिया है, जो जून-जुलाई 2025 से बीटा यूज़र्स के लिए उपलब्ध था और अब स्टेबल वर्ज़न में भी दिख रहा है। यह अपडेट Google की नई Material 3 Expressive डिज़ाइन गाइडलाइंस का हिस्सा है, जिसका मकसद ऐप्स को ज्यादा आकर्षक, पढ़ने में आसान और टच-फ्रेंडली बनाना है। आइए, इस बदलाव के पीछे की कहानी, इसके फायदे और यूज़र्स…