नागपुर। नागपुर में सोमवार को भड़की हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 38 वर्षीय फहीम पर लोगों को हिंसा के लिए भड़काने का आरोप है। उसे कोर्ट ने 21 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस ने फहीम खान सहित 51 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि हिंसा से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। नितिन गडकरी के खिलाफ लड़ा था चुनाव पुलिस के अनुसार, फहीम शमीम खान माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (MNDP) का नागपुर अध्यक्ष है। उसने 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ…