Author: Shweta Sharma

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियां तेज़ होती जा रही हैं। सियासी गलियारों में सीट बंटवारे की चर्चा जोरों पर है, लेकिन इसी बीच भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने महागठबंधन के भीतर हलचल मचा दी है। सीट शेयरिंग को लेकर अब तक किसी ठोस फैसले का इंतजार था, परंतु सीपीआई ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर राजनीतिक समीकरणों को झटका दे दिया है। इस कदम से न केवल गठबंधन के भीतर असंतोष के स्वर तेज हो सकते हैं, बल्कि यह भी साफ दिख रहा है कि सीपीआई अब अपनी राजनीतिक स्थिति को मजबूत करने की रणनीति पर काम…

Read More

मध्यप्रदेश पुलिस के इतिहास में एक शर्मनाक और गंभीर घटना सामने आई है। सिवनी जिले के हवाला लूटकांड ने पुलिस विभाग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में अब तक कुल 11 पुलिसकर्मी आरोपी बन चुके हैं, जिनमें एसडीओपी पूजा पांडे, एसआई अर्पित भैयाराम और चार कांस्टेबल शामिल हैं। अधिकारियों पर डकैती, अपहरण और आपराधिक षड्यंत्र जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। राज्यभर में मचा हड़कंप बता दें कि, इस मामले ने मध्यप्रदेश पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। राज्यभर में यह चर्चा का विषय बन गया है कि जिन पर जनता की…

Read More

देशभर में 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज हुई फिल्म Kantara Chapter 1 ने अपने पहले ही हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। ऋषभ शेट्टी की यह फिल्म दर्शकों के बीच इतनी लोकप्रिय हुई कि रिलीज के महज 12 दिनों में ही इसने लगभग 446 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 614 करोड़ रुपये से भी अधिक पहुंच चुका है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि Kantara Chapter 1 ने भारतीय सिनेमा में एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है। कांतारा चैप्टर 1 ने अपने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे…

Read More

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीटों का बंटवारा आखिरकार अंतिम रूप ले चुका है। भाजपा और जनता दल यूनाइटेड (JDU) दोनों ही पार्टियों ने इस बार बराबरी के आधार पर चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। इस बार भाजपा और JDU 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) यानी LJP को 29 सीटें मिली हैं। इसके अलावा जीतन राम मांझी की हम पार्टी और उपेंद्र कुशवाहा की राष्‍ट्रीय लोक महासभा (RLM) को छह-छह सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। जानकारी दे दें कि, शुरुआत में…

Read More

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में मिस्र के शर्म अल-शेख में आयोजित गाजा पीस समिट के दौरान एक बार फिर वैश्विक राजनीति में सुर्खियाँ बटोरीं। इस सम्मेलन में ट्रम्प ने भारत और पाकिस्तान के बीच शांति और सहयोग की दिशा में आशाजनक संकेत देते हुए कहा कि दोनों देश अब मिलजुलकर रहेंगे। इस दौरान उन्होंने मंच पर मौजूद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ओर देखते हुए हास्यपूर्ण अंदाज में सवाल किया- “ऐसा है न?”। इस टिप्पणी के बाद मंच पर मौजूद सभी नेता मुस्कुराने लगे, जिससे इस गंभीर राजनीतिक चर्चा में थोड़ी हल्की-फुलकी माहौल भी बन गई। अमेरिकी…

Read More

India vs West Indies, 2nd Test Day 5, Delhi: भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में मात देकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पांचवें दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को पूरी तरह पछाड़ दिया। मैच का हाल वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 221 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने जायसवाल और गिल की शानदार पारियों की बदौलत 380 रन बनाए। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की टीम केवल 168 रन पर सिमट…

Read More

मिस्र के रेड सी तट पर बसे शहर शर्म अल-शेख में इस सप्ताह शुरू हुए शांति सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुपस्थिति को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सवाल उठाए हैं। यह सम्मेलन इजरायल-गाजा संघर्ष के समाधान की दिशा में अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस वैश्विक बैठक में अमेरिका, ब्रिटेन, फलिस्तीन और मिस्र सहित करीब 20 देशों के शीर्ष नेता शामिल हो रहे हैं। सम्मेलन का उद्देश्य: इजरायल-गाजा संघर्ष के स्थायी समाधान की खोज मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी की मेजबानी में यह शांति सम्मेलन आयोजित किया गया…

Read More

कुपवाड़ा (जम्मू-कश्मीर):पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से भारत में घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को भारतीय सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के मच्छल सेक्टर में सोमवार शाम हुई इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए। सेना की त्वरित कार्रवाई और सीमा पर तैनात जवानों की सतर्कता के चलते यह कोशिश नाकाम रही और एक बड़ा आतंकी हमला टल गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना एलओसी (नियंत्रण रेखा) के कमकाडी क्षेत्र में हुई, जो घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों से घिरा हुआ है। सूत्रों ने बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे, एलओसी पर…

Read More

देशभर में मौसम ने अब करवट ले ली है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में धीरे-धीरे ठंड की दस्तक सुनाई दे रही है, वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले तीन दिनों (13 से 15 अक्टूबर) तक उत्तर भारत में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि हिमालयी राज्यों में हल्की बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में मौसम विभाग ने हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। IMD ने कहा…

Read More

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए में सीट शेयरिंग का ऐलान रविवार को किया गया। इस बार की सीट बंटवारे में सबसे बड़ा लाभ चिराग पासवान की पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी-आर) को मिला है। एलजेपी को कुल 29 सीटें दी गई हैं। हालांकि, सवाल यह उठता है कि क्या चिराग को पसंदीदा और चुनावी दृष्टि से मजबूत सीटें भी मिल पाएंगी। चिराग पासवान का एनडीए में बढ़ता क़द अब किसी से छिपा नहीं है. बिहार की राजनीति में उन्हें अब ‘किंगमेकर’ के तौर पर देखा जा रहा है।सवाल ये है कि चिराग प जेडीयू ने जिस तरह से पिछले…

Read More