पटना। बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस और राजद के नेतृत्व वाला महागठबंधन अब एनडीए के गढ़ माने जाने वाले मिथिलांचल में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रहा है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की ‘वोट अधिकार यात्रा’ में मंगलवार को प्रियंका गांधी भी शामिल हो गईं। महागठबंधन की यह तिकड़ी दो दिनों तक मिथिलांचल में डेरा डालने वाली है, जहां 2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने भारी सफलता पाई थी। गौरतलब हैं कि, मिथिलांचल का इलाका कभी कांग्रेस और आरजेडी का गढ़ हुआ करता था, लेकिन जेडीयू और बीजेपी की…
Author: Shweta Sharma
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर चीन पर तीखा हमला बोला है। इस बार उन्होंने चीन पर 200% तक टैरिफ लगाने की धमकी दी है। ट्रम्प ने कहा कि यदि चीन अमेरिका को पर्याप्त मात्रा में मैग्नेट (चुंबक) सप्लाई नहीं करता, तो अमेरिका उनके आयात पर भारी-भरकम आयात शुल्क लगाएगा। बता दें कि, इससे पहले ट्रम्प ने 12 अगस्त को 90 दिनों के लिए टाल दिया था। वही, ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया था कि उन्होंने US-चीन टैरिफ डेडलाइन 9 नवंबर तक बढ़ाने के एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किया है। इससे पहले अमेरिका और चीन…
नई दिल्ली।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था में हलचल पैदा कर दी है। इस बार उनका निशाना वे देश बने हैं, जिन्होंने अमेरिकी टेक कंपनियों—गूगल, मेटा , अमेजन और एप्पल —पर डिजिटल सर्विस टैक्स लगाया है। ट्रंप ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि ऐसे देशों पर अमेरिका भारी-भरकम आयात शुल्क (Tariff) लगाएगा और साथ ही सेमीकंडक्टर चिप्स जैसे अहम निर्यात पर प्रतिबंध लगाने से भी पीछे नहीं हटेगा। ‘चीन की कंपनियों को मिल रहा छूट और हमें…’ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर तल्ख लहजे में कहा कि वह अमेरिका…
मध्य प्रदेश की राजनीति एक बार फिर सुर्खियों में है। कांग्रेस पार्टी के दो वरिष्ठ नेता—दिग्विजय सिंह और कमल नाथ—आपस में आमने-सामने नज़र आ रहे हैं। विवाद का मुद्दा है वर्ष 2020 में कांग्रेस सरकार का गिरना, जिसने न केवल राज्य की राजनीति को नई दिशा दी बल्कि पार्टी की आंतरिक एकजुटता पर भी सवाल खड़े किए। इस पर कमल नाथ ने इंटरनेट मीडिया पर प्रतिक्रिया देते कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को यह भ्रम था कि सरकार दिग्विजय सिंह चला रहे हैं और इसी कारण सरकार गिरी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कमल नाथ के नेतृत्व…
बॉलीवुड इन दिनों लगातार नई फिल्मों और उनके अनाउंसमेंट्स से गूंज रहा है। ताज़ा अपडेट आई है फिल्ममेकर करण जौहर की आगामी फिल्म “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी” से, जिसे लेकर दर्शकों में लंबे समय से बज बनी हुई थी। आखिरकार इस फिल्म का मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है और सोशल मीडिया पर इसके रिलीज़ होते ही फैंस खुशी से झूम उठे। बात करे फिल्म की तो खेतान की निर्देशित फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का मोशन पोस्टर लंबे इंतजार के बाद जारी किया जा चुका है और रिलीज होते ही इसने सोशल मीडिया पर लोगों का…
ग्रेटर नोएडा से समाज को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जी हां एक दहेज हत्या का मामला सामने आया हैं जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है विवाहिता निक्की (बदला हुआ नाम) को उसके पति, जेठ और सास ने दहेज की लगातार मांग और प्रताड़ना के बाद आग के हवाले कर दिया। इलाज के दौरान निक्की ने दम तोड़ दिया और यह मामला अब न केवल उत्तर प्रदेश पुलिस बल्कि राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की सख्त निगरानी में आ गया है। क्या है पूरा मामला? यह मामला ग्रेटर नोएडा के एक गांव से जुड़ा है। निक्की…
भोपाल। मध्य प्रदेश की सियासत में कांग्रेस के दो दिग्गज नेता एक बार फिर आपस में ही उलझते नजर आ रहे हैं। जी हां… कांग्रेस के दो दिग्गज- दिग्विजय सिंह और कमलनाथ! 2020 में कमलनाथ सरकार के धराशायी होने की गूंज अब तक थमी नहीं है, और दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर तीखे तीर चलाकर इस पुराने जख्म को फिर से कुरेद दिया है। दिग्विजय ने हाल ही में कमलनाथ को निशाना बनाते हुए कहा कि अगर ‘कमल’ ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की बात मान ली होती, तो शायद सरकार बच जाती। जवाब में कमलनाथ ने भी चुप्पी तोड़ते हुए दिग्विजय…
भारतीय राजनीति में मतदाता सूची हमेशा से एक संवेदनशील और विवादित विषय रहा है। मतदाता सूची का शुद्धिकरण या विशेष गहन पुनरीक्षण अक्सर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का कारण बनता रहा है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा बिहार में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर दिए गए आदेश के बाद भाजपा और विपक्ष के बीच एक नया विवाद खड़ा हो गया है। मालवीय ने कहा, निर्वाचन आयोग से आधार को स्वचालित मतदाता नामांकन के लिए एक दस्तावेज के रूप में शामिल करने का अनुरोध करना जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 16 और आधार अधिनियम को निरर्थक बना देगा।…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का बड़ा ऐलान कर अंतरराष्ट्रीय राजनीति और वैश्विक व्यापार जगत को चौंका दिया है।वही, इस फैसले के पीछे मुख्य कारण भारत का रूस से कच्चे तेल की लगातार खरीद बताया जा रहा है। अमेरिका का मानना है कि रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए रूस की तेल से होने वाली कमाई पर लगाम लगाना ज़रूरी है और यही वजह है कि भारत पर सेकेंडरी टैरिफ लगाया गया है। बता दें कि, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिका द्वारा उठाए जा रहे इन कदमों का उद्दश्य रूसी…
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नेशनल हाइवे 547 (छिंदवाड़ा-सावनेर) को फोरलेन में तब्दील करने की घोषणा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज जबलपुर में की है। इस परियोजना के तहत अगले 6 महीनों में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इस महत्वपूर्ण कदम को क्षेत्र के सांसद विवेक बंटी साहू की निरंतर मेहनत और जनता की मांग का परिणाम माना जा रहा है। परियोजना का विवरणहाइवे की लंबाई और चौड़ाई: छिंदवाड़ा से सावनेर तक यह हाइवे करीब 75 किलोमीटर लंबा है। वर्तमान में यह टू-लेन हाइवे…