नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 20 मई तक UAE, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर जाएंगे। ANI के मुताबिक ईरान युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट संकट के बीच उनका पहला पड़ाव UAE होगा, जहां ऊर्जा सुरक्षा और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा होने की संभावना है।PM मोदी 15 मई को UAE पहुंचेंगे और राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। बैठक में ऊर्जा सहयोग, क्षेत्रीय हालात और भारत-UAE व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा होगी। UAE भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और वहां 45 लाख से ज्यादा भारतीय रहते हैं। पश्चिम एशिया संकट और होर्मुज…
Author: Shweta Sharma
नई दिल्ली। तमिलनाडु में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद AIADMK में अंदरूनी कलह की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब फ्लोर टेस्ट से कुछ घंटों पहले पार्टी दो धड़ों में बंटती दिख रही है। विधायक सीवी शनमुगम के नेतृत्व वाले गुट ने TVK को समर्थन देने का फैसला किया है। शनमुगम ने कहा कि पूर्व मंत्री एस.पी. वेलुमणि AIADMK के विधानसभा नेता के रूप में काम करेंगे, जबकि सी. विजयभास्कर को पार्टी का व्हिप नियुक्त किया गया है। गुट ने इस बारे में प्रोटेम स्पीकर को पत्र भी सौंप दिया है।शनमुगम ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि AIADMK…
नई दिल्ली। शेयर बाजार में मंगलवार को भी तेज गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को बड़ी गिरावट के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन भी दोनों प्रमुख इंडेक्स खुलते ही क्रैश हो गए। BSE Sensex 700 अंक से ज्यादा टूटा, जबकि NSE Nifty 160 अंक से अधिक फिसला। कारोबार शुरू होने पर Sensex पिछले बंद 76,015 के स्तर से गिरकर 75,688 पर खुला और कुछ ही मिनटों में 723 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 75,291 के स्तर पर पहुंच गया। Nifty भी 23,815 के पिछले बंद से 23,722 पर खुला और 23,633 तक फिसल गया। IT कंपनियों में…
गुवाहाटी।असम में हिमंत बिस्वा सरमा मंगलवार को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य गुवाहाटी में सुबह 11:40 बजे सरमा और चार मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।सरमा असम में लगातार दो बार मुख्यमंत्री बनने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता होंगे। यह राजग सरकार का लगातार तीसरा कार्यकाल होगा। भाजपा-नेतृत्व वाले गठबंधन ने पहली बार 2016 में सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में सत्ता संभाली थी, जबकि 2021 में सरमा मुख्यमंत्री बने थे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भाजपा…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अपनी कैबिनेट में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। इस बंटवारे में दिलीप घोष को पंचायत व ग्रामीण विकास तथा कृषि विपणन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अग्निमित्रा पाल को नगर विकास और नारी व शिशु कल्याण विभाग दिए गए हैं। अशोक कीर्तनिया को खाद्य विभाग, खुधीराम टुडू को आदिवासी विकास विभाग और निशिथ प्रामाणिक को उत्तर बंगाल विकास विभाग के साथ-साथ खेल व युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मिली है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की पहली बैठक में कई अहम फैसले…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य याचिकाकर्ता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के कारण विधानसभा चुनाव परिणाम प्रभावित होने के दावों को लेकर नई याचिकाएं दाखिल कर सकते हैं। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। सुनवाई के दौरान तृणमूल कांग्रेस की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कल्याण बनर्जी ने अदालत को बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का असर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के…
नई दिल्ली।लीची की खेती करने वाले किसानों के लिए गर्मियों में बाजार में इस फल की अच्छी मांग रहती है। लेकिन पेड़ों में फल कम लगना और उनकी गुणवत्ता कम होना एक बड़ी चुनौती है। अच्छा मुनाफा कमाने के लिए सही पोषण जरूरी है। महंगे केमिकल उर्वरकों की बजाय देसी और ऑर्गेनिक खादों से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। लीची के पेड़ों के लिए नीम की खली और सरसों की खली का मिश्रण सबसे अच्छा देसी नुस्खा बताया गया है। नीम की खली जड़ों के कीड़ों और फंगस को नियंत्रित करती है जिससे पेड़ मजबूत होते हैं। सरसों की खली…
गुजरात। गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल होने पहुंचे हैं। पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह भव्य आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान 11 पवित्र तीर्थस्थलों के जल से विशेष कुंभाभिषेकम किया जाएगा। पीएम मोदी सुबह करीब 10:15 बजे मंदिर प्रांगण में विशेष महापूजा, ध्वजारोहण और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लेंगे। गुजरात सरकार और मंदिर ट्रस्ट की ओर से तैयारियां की गई हैं। प्रधानमंत्री के आगमन पर जामनगर और सोमनाथ में उत्साह देखा जा रहा है। सोमनाथ मंदिर भारतीय आस्था, संघर्ष और…
नई दिल्ली,शेयर बाजार में सोमवार को आई भारी गिरावट के बीच ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के बाद इस सेक्टर के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। टाइटन कंपनी का शेयर पिछले बंद भाव 4517 रुपये से गिरकर 4350 रुपये पर खुला और आगे 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 4150 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इस गिरावट से कंपनी की मार्केट वैल्यू भी घटकर 3.75 लाख करोड़ रुपये रह गई।अन्य कंपनियों में सेनको गोल्ड का शेयर ओपनिंग पर…
छिंदवाड़ा। जिले के सिहोरा स्थित रामेश्वरम धाम के सामने चौरई थाना पुलिस की गाड़ी और एक स्कॉर्पियो वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई।हादसे के समय थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी वाहन में सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। फिलहाल दुर्घटना में घायल पुलिसकर्मियों की स्थिति और हादसे के कारणों को लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जाएगा। साथ ही सड़क पर सुरक्षित…