नई दिल्ली।मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग के कारण तेल-गैस आयात में रुकावट आ गई है। इसका सीधा असर भारत में एलपीजी (लिक्विड पेट्रोलियम गैस) पर पड़ रहा है, जहां संकट गहराता जा रहा है। गैस कंपनियों ने एलपीजी की कीमतें बढ़ा दी हैं, जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर के ऑर्डर रुकने से होटल-रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है। इस संकट का प्रभाव रोजमर्रा के खान-पान पर साफ दिखाई दे रहा है। जो चाय की दुकानें कल तक 10 रुपये में चाय देती थीं, अब वह 15 से 20 रुपये में बेच रही हैं।…
Author: Shweta Sharma
नई दिल्ली।रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म आदित्य धर के निर्देशन में बनी है और इसमें रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल तथा आर माधवन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था। ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू की एडवांस बुकिंग चल रही है और महंगे टिकटों के बावजूद अच्छी बुकिंग देखी जा रही है। फिल्म को भारत की नंबर 1 फिल्म बनने के लिए पांच प्रमुख रिकॉर्ड तोड़ने होंगे। पहले रिकॉर्ड के तहत ओपनिंग डे कलेक्शन में…
इस्लामाबाद। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण मिडिल ईस्ट में तेल आपूर्ति बाधित होने से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें 60 डॉलर से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गई हैं। पाकिस्तान में इस संकट के चलते ईंधन की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिसके बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार शाम को देश को संबोधित करते हुए खर्चों में कटौती और ईंधन बचत के लिए कई बड़े कदमों का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पूरा क्षेत्र युद्ध की चपेट में है, जिससे आर्थिक मुश्किलें बढ़ रही हैं और ईंधन संरक्षण…
नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर आ रही खबरों के बाद केंद्र सरकार सक्रिय हो गई है। मिडिल ईस्ट संकट के बीच घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम (एस्मा) लागू कर दिया है। सरकार ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, क्योंकि सभी के लिए पर्याप्त गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के ठोस इंतजाम किए गए हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए होटल-रेस्तरां एसोसिएशन सहित अन्य पक्षों से बातचीत की जा रही है। सरकार ने घरेलू एलपीजी आपूर्ति…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान जल्द होने के संकेत मिले हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि 15 या 16 मार्च को चुनाव आयोग द्वारा बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो सकती है। उन्होंने यह संकेत देते हुए कहा कि इस तारीख पर एलान होने से कोई चिंता की बात नहीं है। कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधानसभा के 26वें चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। चुनाव आयोग की फुल बेंच दो दिनों तक बैठक करने के बाद दिल्ली लौट चुकी है। अब चुनाव तारीखों को लेकर अटकलें तेज हो…
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये की इनामी राशि देने का एलान किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप जीता और लगातार दो बार खिताब बचाने वाली पहली टीम बन गई। साथ ही घरेलू मैदान पर यह ट्रॉफी जीतने वाली भी पहली टीम बनी। बीसीसीआई ने…
नई देिल्ली।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को जारी होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम से इस किस्त की राशि लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से खाते में पहुंचती है। अब तक 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। हालांकि, सभी पंजीकृत किसानों को यह राशि नहीं मिलेगी। जिन किसानों ने ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनके खाते में 2,000 रुपये नहीं…
ग्वालियर।।रक्षा मंत्रालय और सेना भर्ती बोर्ड ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। फौजी बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं की अधिकतम आयु सीमा एक साल बढ़ा दी गई है। पहले अग्निवीर बनने की अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष थी, जो अब बढ़ाकर 22 वर्ष कर दी गई है। इस फैसले से हजारों युवाओं को सेना में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिन्हें पहले आयु सीमा के कारण अयोग्य माना जाता था। सेना भर्ती बोर्ड के अनुसार, इस बदलाव से युवाओं में अग्निवीर बनने का उत्साह और बढ़ गया है। 13 फरवरी से अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन…
नई दिल्ली।संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक में भारत ने पाकिस्तान के अफगानिस्तान पर हालिया हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है। भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरिश परवाथनेनी ने कहा कि ये हमले अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और राज्य संप्रभुता के सिद्धांतों का खुला उल्लंघन हैं। उन्होंने पाकिस्तान के इन हमलों को “पाखंडी” करार देते हुए कहा कि रमजान के पवित्र महीने में अंतरराष्ट्रीय कानून और इस्लामी एकता के उच्च सिद्धांतों का हवाला देते हुए हमले करना पाखंड है। परवाथनेनी ने UNAMA के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि 6 मार्च 2026 तक कम से कम 185…
नई दिल्ली।केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष और संभावित व्यवधानों के बीच घरेलू रसोई गैस (LPG) की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 (जिसे आमतौर पर ESMA कहा जाता है) के तहत आपातकालीन शक्तियों का प्रयोग किया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 5 मार्च को जारी आदेश में सभी सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की तेल रिफाइनरियों को निर्देश दिया है कि वे उत्पादन के दौरान प्राप्त प्रोपेन और ब्यूटेन स्ट्रीम्स का अधिकतम उपयोग LPG उत्पादन के लिए करें। आदेश के अनुसार, रिफाइनरियों को प्रोपेन या ब्यूटेन को पेट्रोकेमिकल उत्पादों या अन्य डाउनस्ट्रीम डेरिवेटिव्स…