समाचार मिर्ची

कोलकातापश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा समर्थकों पर दुकानों में तोड़फोड़ और पार्टी दफ्तरों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके के पास दुकानों में तोड़फोड़ की गई और टीएमसी दफ्तर को निशाना बनाया गया।

संदेशखाली क्षेत्र में सुरक्षाबलों पर फायरिंग की घटना हुई। उत्तर 24 परगना जिले के सरबेरिया-आगरहाटी ग्राम पंचायत के बामनघेरी इलाके में पुलिस और केंद्रीय बलों की गश्ती टीम पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।

जगतबल्लवपुर में तृणमूल कांग्रेस के एक दफ्तर में आग लगा दी गई। कोलकाता में टीएमसी दफ्तर पर बुलडोजर चलाए जाने की भी सूचना है। टीएमसी ने इन घटनाओं को राज्य प्रायोजित हिंसा बताते हुए विरोध का एलान किया है।पार्टी ने आरोप लगाया कि इन घटनाओं से डर का माहौल बनाया जा रहा है। हालात पर नजर रखी जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version