समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

नई दिल्ली।अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज के 29वें दिन बॉक्स ऑफिस पर मात्र 89 लाख रुपये ही कमा सकी। यह पहला मौका है जब फिल्म की एक दिन की कमाई एक करोड़ रुपये से नीचे चली गई। पांचवें शुक्रवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी मात्र 11 प्रतिशत रही।

यहां हम आपको यह बता दें कि, फिल्म का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 249.05 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इसमें इंडियन ग्रॉस 195.70 करोड़ रुपये और ओवरसीज कलेक्शन 53.35 करोड़ रुपये शामिल है। नेट कलेक्शन 165.05 करोड़ रुपये हो चुका है।रिलीज के बाद अन्य फिल्मों जैसे ‘राजा शिवाजी’, ‘धुरंधर 2’ और हाल ही में रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’ के चलते ‘भूत बंगला’ की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म अब 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करने की चुनौती का सामना कर रही है।

जानकारी दे दें कि, फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि अगर वीकेंड में फिल्म दोबारा रफ्तार नहीं पकड़ पाती, तो इसका थिएट्रिकल रन जल्द समाप्त हो सकता है। हालांकि ओटीटी रिलीज और सैटेलाइट राइट्स के जरिए फिल्म को आगे फायदा मिलने की संभावना बनी हुई है। आज के दौर में फिल्मों की कमाई केवल थिएटर तक सीमित नहीं रहती और डिजिटल प्लेटफॉर्म भी बड़ा राजस्व स्रोत बन चुके हैं।

फिलहाल सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या ‘भूत बंगला’ किसी तरह 200 करोड़ रुपये के नेट आंकड़े को पार कर पाएगी या नहीं। मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह राह मुश्किल जरूर दिखाई दे रही है, लेकिन बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस के समीकरण कभी भी बदल सकते हैं। आने वाला वीकेंड फिल्म के भविष्य के लिए बेहद अहम साबित होगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version