समाचार मिर्ची

वैशाली। बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में एक पति ने अपनी बीपीएससी शिक्षिका पत्नी पर नौकरी लगने के बाद परिवार छोड़ने और कथित प्रेम प्रसंग का आरोप लगाया है। बिदुपुर थाना क्षेत्र के माइल पंचायत वार्ड संख्या 13 निवासी 46 वर्षीय अमन कुमार ने अपनी पत्नी गुंजन कुमारी पर आरोप लगाया कि उन्होंने पत्नी की पढ़ाई और नौकरी के लिए पैतृक जमीन बेची, लेकिन नौकरी मिलते ही पत्नी ने उन्हें और 10 वर्षीय बेटे को छोड़ दिया।

गौरतलब हैं कि, अमन कुमार ने बताया कि उनकी शादी 2013 में हाजीपुर के लोदीपुर गांव निवासी देवेंद्र सिंह की बेटी गुंजन कुमारी से हुई थी। शादी के समय पत्नी इंटरमीडिएट पास थीं। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने पत्नी की पढ़ाई जारी रखी और 2022 में डेढ़ कट्ठा पैतृक जमीन बेचकर सहयोग किया। गुंजन कुमारी ने इसके बाद ग्रेजुएशन, बीएड और बीपीएससी टीआरई-02 परीक्षा पास की। उनका चयन छठी से आठवीं कक्षा की शिक्षिका के रूप में हुआ। प्रशिक्षण सुपौल के त्रिवेणीगंज में पूरा होने के बाद उनकी पोस्टिंग वैशाली के बिदुपुर प्रखंड स्थित यूएमएस मोहनपुर धर्मपुर विद्यालय में हुई।

इस संबंध में अमन कुमार का आरोप है कि प्रशिक्षण के दौरान गुंजन कुमारी की नजदीकियां उनके कॉलेज मित्र प्रेम प्रकाश जयवाल से बढ़ गईं। उन्होंने दावा किया कि पत्नी पिछले एक साल से अलग रह रही है और उन पर झूठे आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। 23 मई को हाजीपुर के लिच्छवि नगर स्थित किराए के मकान में पहुंचने पर उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा और पुलिस को सूचना दी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version