Skip to main content

समाचार मिर्ची

Sunny Deol Film Collection: बॉलीवुड स्टार सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ पर अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ का असर नहीं पड़ा है. इस फिल्म ने बीते शुक्रवार को अच्छी कमाई की है.

Jaat Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल  की फिल्म ‘जाट’  10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से लगातार अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म स्टार्स का धाकड़ अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है और ये बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने बीते शुक्रवार को अच्छा कलेक्शन किया है. इस तरह से इस सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ की कमाई पर अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’का असर नहीं पड़ा है. गौरतलब है कि ये फिल्म बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. आइए जानते हैं कि सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है.

सहित तमाम दिग्गज सितारों से सजी फिल्म  ने रिलीज के बाद से ही अपना जलवा दिखाना शुरू किया था जो अभी तक चल रहा है. फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. सनी देओल ने अपनी ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. उनकी फिल्म ‘गदर 2’ के बाद फिल्म ‘जाट’ का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था और रिलीज होते ही फैंस सिनेमाघरों में नजर आ रहे हैं. ‘सैकनिल्क’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ ने शुक्रवार को 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की है और अब तक 65.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि, ये आकड़े फाइनल नहीं हैं. इस फिल्म पर अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ का असर नहीं पड़ा है.

फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ हो चुकी है रिलीज

सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ का गोपीचंद मलिनेनी ने डायरेक्शन किया है. फिल्म में सनी देओल के अलावा रणदीप हुड्डा, जगपति बाबू, रेजिना कैसेंड्रा और राम्या कृष्णन नजर आ रहे हैं. वहीं, फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ में अक्षय कुमार के अलावा आर माधवन और अनन्या पांडे नजर आ रहे हैं. दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.


Share.
Leave A Reply

Exit mobile version