नई दिल्ली। सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2026 आज किसी भी समय जारी हो सकता है। छात्र लंबे समय से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई के सूत्रों के अनुसार, भले ही रिजल्ट लेट नाइट में आए, लेकिन आज ही घोषित किया जा सकता है।
jagran.comइस वर्ष सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक आयोजित हुई थीं। देशभर से 17 लाख से अधिक छात्रों ने इन परीक्षाओं में भाग लिया। बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में आन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम का उपयोग किया, जिससे परिणाम प्रक्रिया तेज करने का प्रयास किया गया। हालांकि, कुछ विषयों में मूल्यांकन और अंक अपलोडिंग में देरी हुई।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। वेबसाइट के माध्यम से रिजल्ट चेक करने के लिए Class 12 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें, रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें तथा सबमिट करें। स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
DigiLocker से मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए digilocker.gov.in पर लॉगिन करें, शिक्षा सेक्शन में Central Board of Secondary Education चुनें और Class XII Marksheet डाउनलोड करें। अधिक ट्रैफिक की स्थिति में UMANG ऐप (web.umang.gov.in) और SMS सेवा का भी उपयोग किया जा सकता है। छात्रों को सलाह दी गई है कि केवल आधिकारिक वेबसाइट्स का ही उपयोग करें।
