समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। नीट परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के आरोपों पर देशभर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। केंद्र सरकार ने आंदोलनकारियों से बातचीत की पहल की है। सरकार ने साफ किया है कि वह छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर है और बिना किसी शर्त, किसी भी समय संवाद के लिए तैयार है।

इस संबंध में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आंदोलन कर रहे छात्रों से बात करने की अपील की। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में छात्रों को बातचीत के चार अलग-अलग ऑफर दिए गए हैं। सरकार की ओर से कहा गया है कि छात्र जब चाहें और जितने समय तक चाहें, बातचीत कर सकते हैं। यह चर्चा स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के घर या दफ्तर में हो सकती है।

यहां हम आपको बता दें कि, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जोर दिया कि सरकार परीक्षा लीक से जुड़े हर सवाल और छात्रों की सभी समस्याओं पर खुले मन से चर्चा करने को तैयार है। इससे पहले सोमवार को छात्रों और नेताओं के बीच हुई बातचीत में कोई नतीजा नहीं निकला था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक में शामिल लोगों को सख्त सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं का भविष्य सबसे महत्वपूर्ण है और उनके साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है, जहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुई हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version