समाचार मिर्ची

भोपाल। अक्सर विरोधी दलों के नेता कहीं आमने सामने आ जाए या एक कोई कैमरा उन्हें एक फ्रेम में कैद कर ले तो चर्चा का विषय बन जाता है। ऐसी ही एक तस्वीर इन दिनों मध्यप्रदेश की सियासत में हलचल मचा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी वंदे भारत एक्सप्रेस से एक साथ दतिया पहुँचे। दोनों नेताओं का आगमन स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है और यह संकेत देता है कि उपचुनाव को दोनों दल प्रदेश स्तर पर गंभीरता से ले रहे हैं। तो लोग हंसी ठिठोली वाले अंदाज में चटकारे ले रहे हैं।

दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने के बाद हो रहा है। यह सीट पहले कांग्रेस के पास थी, लेकिन अब भाजपा इसे वापस जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। भाजपा ने नए चेहरे अशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। टिकट कटने से नाराज़ दिखे पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा अब पार्टी के साथ खड़े होकर तिवारी के समर्थन में सक्रिय हो गए हैं। भाजपा ने ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। संगठन स्तर पर बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कांग्रेस ने दतिया राजघराने से जुड़े और दो बार विधायक रह चुके घनश्याम सिंह को उम्मीदवार बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह लगातार दतिया में सक्रिय हैं। कांग्रेस ने 25 जिलाध्यक्षों और 40 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा है। पार्टी का दावा है कि भाजपा की अंदरूनी खींचतान और घनश्याम सिंह की छवि उन्हें फायदा दिलाएगी।

नामांकन की प्रक्रिया 13 जुलाई तक पूरी हो चुकी है। मतदान 30 जुलाई 2026 को होगा और मतगणना 3 अगस्त 2026 को। इस बीच प्रचार और रणनीति बैठकों से दतिया की राजनीति में हलचल और तेज़ हो गई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version