समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार को अपनी सरकार का पहला बजट पेश करेंगी। दिल्लीवासियों के लिए यह बजट महत्वपूर्ण है क्योंकि 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी भाजपा अपनी चुनावी घोषणाओं के लिए बजट का एलान कर सकती है।
विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान भाजपा ने दिल्ली की जनता से जो वादे किए थे, मंगलवार को बतौर वित्त मंत्री बजट पेश करते समय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगी।
दिल्ली सरकार के आज पेश होने वाले पहले बजट पर समाचारबातचीत में दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, “यह ऐतिहासिक बजट है… यह दिल्ली के विकास का बजट है।”

भाजपा सरकार के पहले बजट में बाजारों और औद्योगिक क्षेत्रों के विकास की राह निकल सकती है। पार्टी के बड़े वोट बैंक को साधने के लिए बजटीय आवंटन हो सकता है। दिल्ली के 20 लाख से अधिक उद्यमी-व्यापारियों को लक्षित करते हुए व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा हो सकती है।

प्रधानमंत्री ने विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से जो वादे किए थे, रेखा सरकार उन्हें पूरा करने का प्रयास करेगी। इनमें यमुना सफाई का मुद्दा प्रमुख है। पीएम ने चुनाव में वादा किया था कि भाजपा की सरकार बनने पर यमुना को प्रदूषण मुक्त कर यहां यमुना रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि मंगलवार को बजट में यमुना का मंगल हो सकता है।
पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में आई है और आज अपना पहला बजट पेश करने जा रही है। दिल्ली सरकार के बजट में पीएम के विजन की झलक भी दिखेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version