मुंबई। रिलीज के आठवें दिन फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने विश्व स्तर पर 1067.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस दौरान फिल्म ने 1000 करोड़ क्लब में एंट्री ली। आठ दिनों में भारत में इसका सकल कलेक्शन 805.32 करोड़ रुपये पहुंच गया। आठवें दिन फिल्म ने 49.70 करोड़ रुपये की कमाई की।
‘धुरंधर 2’ की सफलता के मुकाबले ‘उस्ताद भगत सिंह’ का प्रदर्शन काफी कमजोर रहा। आठवें दिन इस फिल्म ने केवल 1.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। आठ दिनों में इसका विश्व स्तर पर कुल कलेक्शन 89.70 करोड़ रुपये रहा, जबकि भारत में सकल कलेक्शन 78.78 करोड़ रुपये रहा।
दोनों फिल्में 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई थीं। ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं, जबकि ‘उस्ताद भगत सिंह’ में पवन कल्याण नजर आ रहे हैं। ‘उस्ताद भगत सिंह’ अभी अपने बजट को भी रिकवर नहीं कर पाई है।आंकड़ों के अनुसार ‘धुरंधर 2’ ने आठ दिनों में मजबूत प्रदर्शन जारी रखा है, वहीं ‘उस्ताद भगत सिंह’ के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखी गई।
