समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

मुंबई:रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के महज 20 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1,622.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। जियो स्टूडियोज द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने शुरुआती 7-8 दिनों में ही 1,000 करोड़ रुपये पार कर लिए थे। दूसरे हफ्ते में यह 1,500 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी थी। तीसरे हफ्ते के पहले दो दिनों में फिल्म ने यह नया रिकॉर्ड हासिल किया।

फिल्म ने विदेशों में 394 करोड़ रुपये की कमाई की है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ को बाहुबली 2 का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए मात्र 166 करोड़ रुपये और चाहिए, जबकि पुष्पा 2: द रूल को पीछे छोड़ने के लिए 120 करोड़ रुपये अतिरिक्त कलेक्शन की जरूरत है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह आंकड़ा इसी हफ्ते पार हो जाएगा।

आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने पहले ही जवान, एनिमल और केजीएफ 2 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे तेज वैश्विक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म का प्रदर्शन दक्षिण भारतीय सिनेमा की बड़ी रिलीजों पर भी प्रभाव डाल रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version