समाचार मिर्ची

मुंबई:रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने अपने 27वें दिन यानी चौथे मंगलवार को शानदार कमाई दर्ज की। 14 अप्रैल को छुट्टी के मौके पर फिल्म ने घरेलू स्तर पर 7.05 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे पहले सोमवार को इसने 5.20 करोड़ रुपये बटोरे थे।फिल्म की चौथे वीकेंड की बात करें तो शनिवार को 13.50 करोड़ और रविवार को 14.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। 27 दिनों के सफर में फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 1095.67 करोड़ रुपये पहुंच गया है। अब 1100 करोड़ के आंकड़े को पार करने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं।

विश्व स्तर पर फिल्म ने भी तहलका मचा रखा है। ओवरसीज कलेक्शन 415 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है, जिससे वर्ल्डवाइड कुल कमाई 1725 करोड़ रुपये के पार निकल गई है। पाकिस्तान और गल्फ देशों में बैन के बावजूद फिल्म की कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा।

‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी अब भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी बन चुकी है। दोनों फिल्मों की कुल कमाई 3000 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 43 करोड़ और ओपनिंग डे पर 102 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह उपलब्धि ‘बाहुबली’ और ‘पुष्पा’ जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को भी चुनौती दे रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version