Skip to main content

समाचार मिर्ची

दिल्ली। 67 साल की हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे समेत देश के दिग्गज उन्हें लंबी उम्र के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति आज उत्तराखंड को खास तोहफा देंगी। बता दें कि, राष्ट्रपति मुर्मू अपना जन्मदिन उत्तराखंड में मनाएंगी। इस दौरान वह यहां के लोगों को खास सौगात भी देंगी।

वहीं पीएम मोदी ने राष्ट्रपति को बधाई देते हुए लिखा “राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनका जीवन और नेतृत्व देश भर के करोड़ों लोगों को प्रेरित करता रहेगा। जनसेवा, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए आशा और शक्ति की किरण है। उन्होंने हमेशा गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम किया है। ईश्वर उन्हें लोगों की सेवा करते हुए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।”

मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से हम भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। इस खास मौके पर हम भी उन्हे शुभकामनाएं देते हैं जन्मदिन की शुभकामनाएं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version