नई दिल्ली,। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुजरात के भुज (Rajnath Singh Gujarat Visit) एअरबेस पहुंच चुके हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भुज में यह उनका पहला दौरा है। भुज एअरबेस पर पर रक्षा मंत्री सैनिकों की हौसला अफजाई की है। इसके अलावा राजनाथ सिंह स्मृतिवन भी जाएंगे।
Rajnath Singh Gujarat Visit रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज भुज के दौरे पर हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा मंत्री पहली बार भुज पहुंचे हैं। ऐसे में पूरे देश की नजरें उनके इस दौरे पर टिकी हैं। वहीं भुज एअर फोर्स स्टेशन पर जवानों को संबोधित को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। भुज एअर बेस के बाद रक्षा मंत्री स्मृतिवन का भी रुख करेंगे।
भुज एअरबेस के लिए उड़ान भरने से पहले रक्षा मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने अपने दौरे की जानकारी साझा की थी। वहीं भुज पहुंचने के बाद रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी भी दी है।