देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक जैन अपनी बेटी आरूषि के साथ अपने पैतृक पौरी गांव पहुंचे। तस्वीरें खुद उनकी बेटी आरूषि ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।
आरूषि ने लिखा – पिता औऱ पुत्री का साथ में कीमती समय… उन्होंने आगे लिखा कि यहां कुछ नए दोस्त भी बने।
तस्वीरें बता रही हैं कि कोई कितना भी शहरी रहन सहन और दिनचर्या क्यों न अपना ले एक वक्त के बाद उसे अपने गांव की याद तो आती है। कुछ इन्हीं बातों को बयां कर रही है आरूषि की तस्वीरें.. वे यहां ग्रामीण बुजुर्गों से बाते करती नजर आ रही हैं तो कभी बच्चों को गोद में लेकर उन्हें दुलार कर रही हैं। यहां वे गाय के बछड़े को पुचकारते हुए भी दिखाई दीं। इतना ही नहीं आध्यात्म की भी तस्वीर नजर आई जो ये बताती है कि आप कितने भी मॉर्डन हो जाओ आपको अपनी संस्कृति के करीब ही रहना चाहिए।
खुद पूर्व केंद्रीय मंत्री भी बेटी के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। मानो कई दिनों बाद अपनी उस जगह को आंखों में कैद कर लेना चाह रहे हों… जहां उनका बचपन बीता है। जहां उन्हें अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद मिला है। जिस मिट्टी में खेल कुदकर उन्होंने सपनों की नई उड़ान भरी थी।