समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

नई दिल्ली। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा सत्ता में आने के बाद अवैध प्रवासियों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत, 104 भारतीयों को अमेरिका से डिपोर्ट किया गया, जो सैन्य विमान C-17 के जरिए अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे।

विमान में किन राज्यों के कितने लोग ?

डिपोर्ट किए गए 104 भारतीयों में:
पंजाब से – 30 लोग
हरियाणा से – 33 लोग
गुजरात से – 33 लोग
महाराष्ट्र से – 3 लोग
उत्तर प्रदेश से – 3 लोग
चंडीगढ़ से – 2 लोग

कैसे पकड़े गए भारतीय?

सूत्रों के अनुसार, ज्यादातर भारतीयों को अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर पर पकड़ा गया था। हालांकि, इनमें से कोई भी अपराधी नहीं है। इन्होंने अमेरिका जाने के लिए अवैध डंकी रूट अपनाया था, लेकिन वहां की इमिग्रेशन पॉलिसी के कारण इन्हें वापस भेज दिया गया।

अमेरिका से भारतीयों का पहला बड़ा निर्वासन!

यह पहली बार है जब अमेरिका ने इतने बड़े पैमाने पर भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले अनुमान था कि विमान में 200 लोग होंगे, लेकिन बाद में 104 भारतीयों की पुष्टि हुई

भारत सरकार का रुख

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि राज्य सरकार प्रवासियों का स्वागत करेगी और एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है
एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने इस मुद्दे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करने की बात कही। उन्होंने अमेरिका के फैसले पर निराशा जताई और कहा कि इन अप्रवासियों को निर्वासित करने के बजाय स्थायी निवास दिया जाना चाहिए था

अमेरिका में क्यों की कार्रवाई?

डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के तहत अवैध प्रवासियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। अमेरिका में वर्क परमिट खत्म होने के बाद कई भारतीय अवैध अप्रवासी बन गए थे, जिन पर अब कार्रवाई हो रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version