आज मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दबाव और डॉलर इंडेक्स की मजबूती का असर भारतीय सर्राफा बाजार में भी साफ दिख रहा है। एमसीएक्स (Multi Commodity Exchange) पर सोने और चांदी दोनों में ही गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, शादी का मौसम नजदीक होने के चलते यह गिरावट आम खरीदारों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है।
IBJA में कल शाम 24 कैरेट सोने की कीमत 120,777 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 110,632 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किय गया है। इसके अलावा 18 कैरेट सोने की कीमत 92,583 रुपये प्रति 10 ग्राम है एमसीएक्स में सुबह 9.53 बजे 1 किलो चांदी की कीमत 146,910 रुपये चल रहा है। इसमें 848 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 146,000 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 147,230 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
चांदी में भी आई गिरावट
सोने की तरह चांदी में भी आज गिरावट दर्ज की गई है। सुबह 9:53 बजे तक एमसीएक्स पर चांदी की कीमत ₹1,46,910 प्रति किलो रही। इसमें ₹848 प्रति किलो की गिरावट देखी गई। सेशन में चांदी ने ₹1,46,000 का लो और ₹1,47,230 का हाई स्तर बनाया।
शादी सीजन में खरीददारों के लिए राहत
नवंबर-दिसंबर का महीना पारंपरिक रूप से भारत में शादी-ब्याह का सीजन माना जाता है। इस दौरान सोने की मांग में भारी बढ़ोतरी होती है। विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा गिरावट उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है जो आने वाले हफ्तों में सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं।
अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के सदस्य मनोज जैन कहते हैं,
“शादी के सीजन में हर साल सोने की डिमांड बढ़ती है। इस बार शुरुआती गिरावट से बाजार में रौनक बढ़ेगी। अगर डॉलर इंडेक्स स्थिर रहता है तो आने वाले दिनों में कीमतों में थोड़ी तेजी भी देखी जा सकती है।”
बता दें कि, कुल मिलाकर, 4 नवंबर को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। जहां एक ओर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डॉलर की मजबूती का असर देखा जा रहा है, वहीं घरेलू बाजारों में यह गिरावट शादी सीजन से पहले ग्राहकों के लिए एक सुनहरा मौका लेकर आई है।
