नई दिल्ली।सोने और चांदी के दामों में आज एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम के लिए 3,362 रुपये बढ़कर 1,58,428 रुपये पर पहुंच गया है। कल यह स्तर 1,55,066 रुपये था। इसी तरह, एक किलो चांदी की कीमत में 15,236 रुपये की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई और भाव 2,65,550 रुपये पर आ गया, जबकि कल यह 2,50,314 रुपये पर था।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैश्विक स्तर पर सोने की मांग मजबूत बनी हुई है, जिसके चलते आने वाले दिनों में कीमतों में और तेजी आ सकती है। इस साल 2026 की शुरुआत से अब तक सोने में लगभग 25,000 रुपये और चांदी में 35,000 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। इस दौरान 29 जनवरी को सोना अपने ऑल टाइम हाई 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 3.86 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच चुकी थी।
2025 में जबरदस्त उछाल:
पिछले साल 2025 में सोना 75% यानी ₹57,000 महंगा हुआ था। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम सोना ₹76,000 के आसपास था, जो साल के अंत तक ₹1.33 लाख पहुंच गया। चांदी में तो और भी भारी बढ़ोतरी हुई—167% यानी ₹1.44 लाख प्रति किलो। 31 दिसंबर 2024 को चांदी ₹86,000 किलो थी, जो ₹2.30 लाख हो गई। यह उछाल केंद्रीय बैंकों की रिकॉर्ड खरीदारी (863 टन), गोल्ड ईटीएफ में भारी निवेश और भू-राजनीतिक तनावों से प्रेरित था।
UBS का आशावादी अनुमान:
वैश्विक निवेश बैंक यूबीएस (UBS) ने 2026 के लिए सोने की कीमतों को लेकर मजबूत पूर्वानुमान जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, साल के मध्य तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 6,200 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। अगर रुपए की विनिमय दर और अन्य कारकों को देखें तो भारत में 10 ग्राम सोने का भाव 1.80 लाख रुपये तक जा सकता है। यूबीएस का मानना है कि केंद्रीय बैंक 2026 में 950 टन सोना खरीद सकते हैं, जबकि गोल्ड ईटीएफ में 825 टन का निवेश हो सकता है। मजबूत मांग, कम अमेरिकी ब्याज दरें, बड़े राजकोषीय घाटे और बढ़ते जोखिम सोने को सपोर्ट कर रहे हैं।एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि सोना खरीदने से पहले बाजार की ट्रेंड समझें और केवल विश्वसनीय ज्वेलर्स या बैंकों से ही लें। सोना न केवल आभूषण के लिए, बल्कि निवेश के रूप में भी सुरक्षित माना जाता है, लेकिन सही समय और सावधानी जरूरी है।
1.80 लाख तक जा सकता है सोना
इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी UBS के अनुसार सोने की मांग में तेजी बनी हुई है। 2025 में दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने 863 टन सोना खरीदा था। अब अनुमान है कि 2026 में यह खरीदारी बढ़कर 950 टन तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही, गोल्ड ईटीएफ (ETF) में निवेश भी बढ़कर 825 टन होने की उम्मीद है।UBS को पूरा भरोसा है कि 2026 में सोने की कीमतें और ऊपर जाएंगी। रिपोर्ट के अनुसार, साल के बीच तक सोना 6,200 डॉलर प्रति औंस के ऊंचे स्तर को छू सकता है। अगर रुपए के हिसाब से बात करें तो सोने का भाव 1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
