समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

नई दिल्ली। सोने और चांदी के भाव में लगातार उछाल जारी है, और जनवरी 2026 के मध्य में दोनों धातुओं ने नए रिकॉर्ड स्तर छू लिए हैं। चांदी के भाव में तीन दिनों में लगभग ₹34,000 प्रति किलोग्राम की तेजी आई है, जबकि सोना ₹1.42 लाख प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया है। मंगलवार (13 जनवरी 2026) को चांदी ₹2.65 लाख प्रति किलोग्राम तक पहुंची, और बुधवार (14 जनवरी 2026) को यह ₹2.77 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही है। सोने का भाव भी ₹1.44 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंचा, जो घरेलू बाजार में नया शिखर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड पहली बार $4,600 प्रति औंस के पार गया, जबकि स्पॉट सिल्वर $84-$90 प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची।नई दिल्ली

जानकारी दे दें कि, ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 99.9% शुद्धता वाले सोने में ₹2,900 या 2% की बढ़ोतरी हुई, और यह ₹1,44,600 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 9 जनवरी को यह ₹1,41,700 पर बंद हुआ था। चांदी में 6% या ₹15,000 की तेजी आई, और पिछले बंद ₹2.50 लाख से बढ़कर ₹2.65 लाख प्रति किलोग्राम (टैक्स सहित) हो गई। एमसीएक्स पर मार्च डिलीवरी चांदी ₹2.72 लाख तक पहुंची, जबकि फरवरी सोना ₹1,41,836 प्रति 10 ग्राम पर रिकॉर्ड बनाया। मेकर संक्रांति (14 जनवरी 2026) पर दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹14,377 प्रति ग्राम और चांदी ₹2.90 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड कर रही है।

वही ये भी बताते चले कि, घरेलू बाजार में मकर संक्रांति पर त्योहारी मांग भी भाव बढ़ा रही है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई आदि शहरों में 24 कैरेट सोना ₹14,200-14,400 प्रति ग्राम और चांदी ₹2.77-2.90 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास है। चेन्नई में चांदी में प्रीमियम दिख रहा है।विशेषज्ञों का अनुमान है कि चांदी ₹3 लाख प्रति किलोग्राम पार कर सकती है, जबकि सोना $5,000 प्रति औंस की ओर बढ़ सकता है। हालांकि, मुनाफावसूली और वैश्विक घटनाओं पर निर्भर करेगा। निवेशकों को सलाह है कि लंबी अवधि के लिए सोना-चांदी सुरक्षित विकल्प हैं, लेकिन शॉर्ट-टर्म में उतार-चढ़ाव संभव है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version