मुंबई:रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल 5’ में अक्षय कुमार की एंट्री के साथ निर्देशक ने अजय देवगन के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अक्षय कुमार फिल्म में विलेन रोल में नजर आएंगे। रोहित शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर पिछले महीने अक्षय कुमार का बाल्ड लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था, जिसमें वे काले कुर्ता और लुंगी में चश्मा लगाए दिख रहे थे। यह लुक काफी वायरल हुआ।
‘गोलमाल’ फ्रैंचाइजी की पिछली फिल्मों में कॉमेडी, एक्शन के साथ रोमांस भी अहम हिस्सा रहा है। अजय देवगन और करीना कपूर की जोड़ी ‘गोलमाल रिटर्न्स’ और ‘गोलमाल 3’ में दर्शकों को पसंद आई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘गोलमाल 5’ में अजय देवगन के लिए कोई हीरोइन या रोमांटिक ट्रैक नहीं रखा गया है।
फिल्म में प्रियामणि भी शामिल हैं, लेकिन उनके पास अजय देवगन या किसी अन्य अभिनेता के साथ रोमांटिक ट्रैक नहीं है। मेकर्स ने अभी तक अभिनेत्री की कास्टिंग पर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है। पहले करीना कपूर के हीरोइन रोल में वापसी की खबरें आई थीं, लेकिन मेकर्स ने इसे अभी तक कन्फर्म नहीं किया है।फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अक्षय कुमार की एंट्री के बाद अजय देवगन से रोमांटिक सीन का मौका छिन गया है। रोहित शेट्टी इस फिल्म को 2026 में ही रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। फ्रैंचाइजी में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और शरमन जोशी मुख्य भूमिकाओं में रहे हैं।
