Skip to main content

समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। Google भारत में कॉलेज स्टूडेंट्स को एक साल के लिए अपना Google AI Plus सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री ऑफर कर रहा है। यह ऑफर कॉलेज लौटने वाले छात्रों को ध्यान में रखकर लाया गया है, जिससे उन्हें पढ़ाई, रिसर्च और क्रिएटिव कामों के लिए कई AI-पावर्ड टूल्स का एक्सेस मिलेगा। Gemini में हायर यूसेज लिमिट के साथ-साथ स्टूडेंट्स को इस प्लान में एक्स्ट्रा क्लाउड स्टोरेज भी दिया जाएगा। इसके अलावा Google ने Gemini एप के अंदर एक नया ‘स्टूडेंट हब’ भी पेश किया है, ताकि पढ़ाई से जुड़े सभी टूल्स और फीचर्स एक ही जगह मिल सकें।

Google AI Plus फ्री में कैसे क्लेम करें और क्या हैं इसके फायदे?

कॉलेज स्टूडेंट्स Google One Plans पेज पर जाकर और अपने गूगल अकाउंट से साइन-इन करके इस ऑफर को क्लेम कर सकते हैं। इसके बाद Google AI Plus सेक्शन में जाकर ‘Get student offer’ पर टैप करें और ‘Continue’ सेलेक्ट करें। इसके बाद जरूरी डिटेल्स भरकर स्टूडेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा करना होगा। वेरिफिकेशन होते ही एक साल के लिए Google AI Plus का फ्री एक्सेस मिल जाएगा। हालांकि, फ्री पीरियड खत्म होने से पहले ऑटो-पेमेंट ऑप्शन कैंसल करना याद रखें। अगर इसे कैंसल नहीं किया गया तो एक साल पूरा होने के बाद अकाउंट से 399 रुपये का चार्ज कट जाएगा।

इस प्लान में Google Drive, Google Photos और Gmail के लिए कुल 400GB का स्टोरेज मिलता है। साथ ही नॉर्मल यूजर्स के मुकाबले Gemini में 2x हायर यूसेज लिमिट मिलती है। इसके अलावा सिनेमैटिक सीन्स और स्टोरीज बनाने के लिए Google के AI क्रिएटिव स्टूडियो का ज्यादा एक्सेस और Search में Nano Banana फीचर्स का ज्यादा सपोर्ट मिलेगा। यूजर्स सीधे Gmail के अंदर भी Gemini का इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं Gemini Notebook में ऑडियो-वीडियो ओवरव्यूज और क्विज समेत रिसर्च टूल्स का बेहतर एक्सेस मिलेगा।

Gemini में नया ‘Student Hub’

Google ने Gemini एप में एक डेडिकेटेड स्टूडेंट हब भी जोड़ा है। इसे इसलिए डिजाइन किया गया है ताकि स्टूडेंट्स Gemini के स्टडी फीचर्स को आसानी से ढूंढ और इस्तेमाल कर सकें। स्टूडेंट्स इस हब की मदद से स्टडी नोटबुक तैयार कर सकते हैं, फ्लैशकार्ड्स बना सकते हैं और प्रैक्टिस क्विज ले सकते हैं। Google का कहना है कि आने वाले समय में इस हब में और भी लर्निंग टूल्स जोड़े जाएंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version