समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। मनोज बाजपेयी स्टारर फाइनेंशियल थ्रिलर फिल्म ‘गवर्नर’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में मनोज बाजपेयी ने आरबीआई के पूर्व गवर्नर एस वेंकिटरमणन का किरदार निभाया है, जिन्होंने 1990 के गंभीर आर्थिक संकट के दौरान देश को दिवालिया होने से बचाया था।

मनोज बाजपेयी की नई फिल्म ‘गवर्नर’ सिनेमाघरों में रिलीज

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मनोज बाजपेयी की बहुप्रतीक्षित फाइनेंशियल थ्रिलर फिल्म ‘गवर्नर’ 12 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को लेकर दर्शकों और फिल्म समीक्षकों के बीच काफी चर्चा थी, क्योंकि यह भारत के आर्थिक इतिहास के एक महत्वपूर्ण दौर पर आधारित है। हालांकि रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक मजबूत नहीं रही।

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 90 लाख रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया। इस तरह फिल्म शुरुआती दिन एक करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी। हालांकि फिल्म उद्योग के जानकारों का मानना है कि सप्ताहांत के दौरान इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

जानकारी देते चले कि, गवर्नर’ चिन्मय डी. मंडलेकर द्वारा निर्देशित और विपुल अमृतलाल शाह द्वारा सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित फाइनेंशियल थ्रिलर है। फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ अदा शर्मा और नौशाद मोहम्मद कुंजू मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 1990 के भारतीय आर्थिक संकट और आरबीआई व भारत सरकार के बीच के संस्थागत ढांचे पर आधारित है।मनोज बाजपेयी की फिल्म होने के बावजूद पहले दिन की कमाई कम रही है, हालांकि वीकेंड अभी बाकी है और शनिवार-रविवार को कमाई बढ़ने की संभावना है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version